रायपुर

Vande Bharat Express: 20 सितंबर से होगी दुर्ग-विशाखापट्‌टनम वंदे भारत ट्रेन की शुरुवात, 16 सितंबर को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Vande Bharat Express: दुर्ग से विशाखपट्टनम के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 सितंबर को शाम 4.15 बजे हरी झंडी दिखाकर रायपुर स्टेशन से रवाना करेंगे। 20 सितंबर से दुर्ग-विशाखापट्‌टनम वंदे भारत ट्रेन की शुरुवात हो जाएँगी।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2024, 10:40 AM IST
Vande Bharat

Vande Bharat Express: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में दुर्ग से विशाखपट्टनम के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की सूचना किसी भी तरह लीक न हो, इस पर्देदारी में बिलासपुर से लेकर रायपुर के रेल अफसर लगे हुए थे। आखिरकार शनिवार को गोपनीयता तोड़ते हुए इस ट्रेन के चलने की अधिकृत तौर पर सूचना जारी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 सितंबर को शाम 4.15 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रायपुर स्टेशन से रवाना करेंगे। फिर 20 सितंबर से गुरुवार को छोड़कर यह वंदे भारत ट्रेन नियमित तौर पर दुर्ग स्टेशन से ही विशाखापट्टनम के बीच चलेगी।

Vande Bharat Express: 1140 यात्रियों को कम समय में सफर की सुविधा

इस वंदे भारत ट्रेन में भी 16 कोच है। इतने ही कोचों के साथ नागपुर-बिलासपुर वंदेभारत भी चलाई गई थी। तब खूब प्रचार किया गया कि इस ट्रेन में सुरक्षा और सुरक्षा के साथ 1140 यात्रियों को कम समय में सफर की सुविधा मिलेगी। परंतु कुछ ही महीनों बाद 8 कोच कम कर दिए गए। क्योंकि, महंगा किराया होने से यात्रियों को रास नहीं आई। रेलवे प्रशासन अपने अधिकृत सूचना में भी किराया का प्रचार-प्रसार करने को लेकर अभी पसोपेश में ही है।

किराया सूची जारी किए बिना ही छह स्टेशनों में स्टॉपेज की सूची जारी किया है। सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी के अनुसार ट्रेन नंबर 20829/20830 दुर्ग-विशाखपट्टनम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) दोनों तरफ से चलेगी। 16 सितंबर को केवल उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलेगी।

Updated on:
15 Sep 2024, 10:40 AM IST
Published on: