रायपुर

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- हम हिन्दू राष्ट्र नहीं, रामराज्य के पक्षधर

Chhattisgarh news : ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, हम हिन्दू राष्ट्र के पक्षधर नहीं है। हम रामराज्य के पक्ष में है, क्योंकि रामराज्य में सब के साथ न्याय होता है।

less than 1 minute read
May 09, 2023
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- हम हिन्दू राष्ट्र नहीं, रामराज्य के पक्षधर

कवर्धा . Chhattisgarh news : ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद दो दिवसीय कवर्धा प्रवास पर आए हैं। वे कवर्धा में आयोजित धर्मसभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की, जिस पर उन्होंने अलग-अलग विषयों को लेकर खुलकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, हम हिन्दू राष्ट्र के पक्षधर नहीं है। हम रामराज्य के पक्ष में है, क्योंकि रामराज्य में सब के साथ न्याय होता है।

हिन्दू राष्ट्र की मांग पर सभी अपने पक्ष में गोल बनाने का प्रयास करेंगे, न्याय नहीं हो पाएगा। इसलिए आजादी के समय ही स्वामी करपात्री जी महराज ने कह दिया था कि भारत हिन्दू राष्ट्र नहीं बनेगा, बल्कि रामराज्य के आदर्श को अपनाया जाएगा। कंश व रावण के समय भी प्रजा खुश नहीं थी, लेकिन रामराज्य में इंसान, पशु-पक्षी सबके साथ न्याय होता था। इसलिए रामराज्य की स्थापना ही सही है, जो भी राजा इस रास्ते पर चला है, उसका कल्याण ही हुआ है।

हिन्दू राष्ट्र व रामराज्य में ज्यादा अंतर नहीं

शंकराचार्य ने आगे कहा कि हिन्दू राष्ट्र व रामराज्य में ज्यादा अंतर नहीं है। हिन्दू राष्ट्र से ज्यादा हित हिन्दुओं का रामराज्य में है। ये सरकार के लिए बड़ा आसान है। बस एक प्रस्ताव की जरूरत है। संसद में सरकार प्रस्ताव लेकर आए। उसपर मतदान के बाद फैसला हो जाएगा। हिन्दूओं से भी रायसुमारी की जा सकती है कि वे ज्यादा रामराज्य के पक्ष में हैं या हिन्दू राष्ट्र के पक्ष में। देश में करीब 100 करोड़ हिन्दू हैं, जो चाहें तो फैसला कर सकते हैं। लेकिन हिन्दू बहुत सहनशील हैं।

Published on:
09 May 2023 11:45 am
Also Read
View All