Weather Alert : प्रदेश में सोमवार को भी उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन लगातार जारी रहेगा।
cg weather update : प्रदेश में सोमवार को भी उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन लगातार जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिसके कारण न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इस अवधि में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के निकट 16 जनवरी के आसपास पास सक्रिय होने की संभावना है।
इसका प्रभाव आगामी 2 से 3 दिनों के बाद उत्तरी छत्तीसगढ़ में दिखने की संभावना है। इस दौरान तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ जिलों में हल्की होने की संभावना है। इसके बाद बादल साफ होने से पुन: तापमान में गिरावट आ सकती है। इस कारण पूरे जनवरी महीने के ज्यादा रहने की ठंड स्थिति नहीं दिख रही है।
8 वर्षो बाद मौसम
ऐसा 8 वर्षों बाद हुआ है कि जनवरी का पहला पखवाड़ा बीतने को है और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर के न्यूनतम तापमान में लगातार सामान्य से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि रविवार 15 जनवरी को उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाओं के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
तापमान एक नजर में जिला अधि. न्यू.
रायपुर 30.7 16.7
बिलासपुर 28.8 14.0
पेण्ड्रा रोड 25.6 11.2
अंबिकापुर 25.0 05.8
जगदलपुर 30.2 14.1
दुर्ग 30.9 14.2
राजनांदगांव 31.0 15.5
बलरामपुर का रहा सबसे कम पारा
सोमवार को राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।