7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी! 346 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया जारी, देखें लॉस्ट डेट

CG Job Update: सूरजपुर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेले में 346 पदों पर योग्य उम्मीदवार को नौकरी मिलेगी। इसके लिए पंजीयन की प्रक्रिया जारी है..

2 min read
Google source verification
CG Job Update

346 पदों पर निकली बंपर भर्ती ( File photo - Patrika )

CG Job Update: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सूरजपुर द्वारा 10 अप्रैल दिन शुक्रवार को शासकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज, सूरजपुर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक आयोजित होगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठित नियोजक संस्थाओं द्वारा कुल 346 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। मेले में सम्मिलित प्रमुख नियोजक संस्थाएं एवं उपलब्ध पद निम्नानुसार हैं।

CG Job Update: इन पदों पर होगी भर्ती

सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस, भिलाई द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर, ट्रेनिंग ऑफिसर, मार्केटिंग मैनेजर एवं अकाउंटेंट पदों पर कुल 53 अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी, जिनकी तैनाती छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में होगी। सीजी स्कोप स्किल फाउंडेशन, सूरजपुर द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर, रिसेप्शनिस्ट, कुक, वेट्रेस, सिक्योरिटी गार्ड एवं मास्टर ट्रेनर के 28 पदों पर स्थानीय भर्ती होगी।

कहां कितने पद खाली, देखें

स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा.लि., अंबिकापुर द्वारा फील्ड ऑफिसर एवं कलेक्शन ऑफिसर के 15 पद, श्रमिन टैलेंट प्रा.लि., नोएडा द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 40 पद, तथा वेदांता स्किल स्कूल, कोरबा द्वारा होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, सिलाई मशीन ऑपरेटर एवं मोबाइल रिपेयरिंग टेक्नीशियन जैसे विभिन्न ट्रेडों में 120 पद उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य

इसके अतिरिक्त एलआईसी, अंबिकापुर द्वारा बीमा सखी के 40 पद तथा एबिस फूड्स एंड प्रोटीन्स प्रा.लि., राजनांदगांव द्वारा इलेक्ट्रीशियन अपरेंटिसशिप के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/ पर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। केवल ऑनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थी ही प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकेंगे।

अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची, निवास, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड की मूल प्रति एवं एक सेट छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज की दो फोटो साथ लेकर आएं। आयु सीमा सामान्यतः 18 से 35 वर्ष निर्धारित है।

उल्लेखनीय है कि यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है तथा प्लेसमेंट प्रक्रिया में नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। पंजीयन संबंधी किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सूरजपुर में संपर्क कर सकते हैं।