रायपुर

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री! 2 फरवरी से छत्तीसगढ़ में ठंड का असर फिर होगा तेज, कोहरे के बढ़ेंगे आसार

Weather Update: 2 फरवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की उम्मीद से प्रदेश में भी इसका असर हो सकता है। 31.1 डिग्री तापमान के साथ जगदलपुर प्रदेश का सबसे ज्यादा गर्म स्थान रहा।

less than 1 minute read
Jan 30, 2026
Weather Update (फोटो- पत्रिका)

Weather Update: देश के अनेक हिस्सों में जहां कोहरा और कड़ाके की सर्दी का दौर चल रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ में उमस ने परेशान कर रखा है। शुक्रवार से इससे राहत मिलने के आसार हैं। अभी राजधानी समेत मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा। इसके बाद आगामी 3 दिनों में इतना ही तापमान बढ़ेगा।

2 फरवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की उम्मीद से प्रदेश में भी इसका असर हो सकता है। 31.1 डिग्री तापमान के साथ जगदलपुर प्रदेश का सबसे ज्यादा गर्म स्थान रहा। 11.9 डिग्री के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा स्थान रहा।

कुछ जगहों पर कोहरे के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।

प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान

  • स्थान - तापमान
  • रायपुर - 18.3
  • माना - 17.0
  • बिलासपुर - 16.2
  • पेंड्रारोड - 16.0
  • जगदलपुर - 13.7
  • दुर्ग - 13.4
  • अंबिकापुर - 11.9

राजधानी में छाए बादल, धुंध में धुंधला हुआ रास्ता

राजधानी में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। हालांकि इस कारण शहर में उमस रही। वहीं, ङ्क्षरग रोड नं-1 पर दिन में भी धुंध का असर दिखा। इस कारण लगभग शाम 4 बजे गुजरने वाले राहगीरों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

Published on:
30 Jan 2026 01:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर