
स्कूल में परीक्षा देते छात्र (Photo AI)
CG News: @अनुराग सिंह। राजधानी रायपुर में स्थानीय परीक्षाएं अभी जारी हैं, लेकिन इसमें भी विभाग द्वारा लापरवाही की जा रही है। स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या से कम प्रश्न पत्र दिए जा रहे हैं। गुरुवार को छठी कक्षा के पेपर में भी यहीं स्थिति देखने को मिली जब शिक्षकों को परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्रों की फोटो कॉपी करवानी पड़ी। कई स्कूलों में तो संख्या से 10 से 20 फीसदी ही प्रश्न पत्र दिए गए। कुछ शिक्षकों ने बताया कि प्रश्न पत्र देते समय कह दिया गया था कि प्रश्न पत्र की फोटो काॅपी करा कर परीक्षा लें। बड़ा सवाल ये है कि विभाग के पास स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के डेटा होने के बाद यह स्थिति क्यों निर्मित हुई।
एक स्कूल के शिक्षक ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि मेरे स्कूल में 24 छात्र-छात्राएं है, लेकिन प्रश्न पत्र केवल 4 दिए गए। बाकी छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले ही हमें प्रश्न पत्र की फोटोकॉपी करानी पड़ी। यह स्थिति केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति स्कूलों में ही है। शहरी क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में स्थिति काफी अच्छी है। कई जगह तो प्रश्न पत्र पड़े रहे। विभाग की ओर से कुछ स्कूलों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
विभाग की ओर से इस साल आयोजित परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ी की जा रही है। एक तरफ 12वीं बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया। वहीं 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा में भी कटे हुए प्रश्न पत्र देने, सिलेबस के बाहर के सवाल पूछे जाने जैसी गड़बड़ी सामने आई। इसके अलावा विभाग के शिक्षकों के ऊपर 5वीं की परीक्षा में नकल कराने के भी आरोप लग चुके हैं। इससे पहले भी आयोजित परीक्षाओं में विभाग ने शिक्षकों को ही कम पेपर देकर फोटो काॅपी कराने को कहा था जो अब भी जारी है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रहित में बड़ा कदम उठाया है। अब 10 अप्रैल 2026 को 12वीं की हिन्दी परीक्षा दोबारा ली जायेगी। उक्त परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे तय डेट पर परीक्षा केन्द्र में अनिवार्य रूप से परीक्षा देने उपस्थित हों। हिंदी पेपर पेपर लीक होने के बाद मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से परीक्षा समिति की बैठक 23 मार्च 2026 को आयोजित की गई। इसमें सभी मामलों पर चर्चा करने के बाद निर्णय लिया गया कि 14 मार्च 2026 को हुई हिन्दी विषय की परीक्षा को निरस्त किया जाता है।
Published on:
03 Apr 2026 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
