
CG weather update : प्रदेश में अब वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। 1 फरवरी से प्रदेश के कुछ स्थानों पर कहीं हल्की तो कहीं जोरदार वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान तथा न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन हो सकता है।
वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर छत्तीसगढ यानी सरगुजा, अंबिकापुर में रहने की संभावना है। रायपुर में बादल छाए रहेंगे। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने तथा अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में, मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 65 डिग्री पूर्व तथा 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक द्रोणिका बांग्लादेश से उत्तर ओडिशा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवाएं आने के कारण उत्तर छत्तीसगढ में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं।
तापमान एक नजर मेंजिला अधि. न्यू.
रायपुर 29.0 15.8
बिलासपुर 27.4 15.6
पेण्ड्रारोड 25.0 12.4
अंबिकापुर 25.8 9.4
जगदलपुर 29.6 14.0
दुर्ग 29.6 13.6
राजनांदगांव 29.5 15.0