रायपुर

Weather Update : अगले 4 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज! गरज-चमक के साथ होगी ताबड़तोड़ बारिश, IMD का पूर्वानुमान

CG Weather Update : मौसम विभाग की माने तो आज शाम तक इसका असर दिखेगा। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होगी..
2 min read
Aug 17, 2023
barish_news_.jpg

रायपुर.cg weather update : प्रदेश में एक बार फिर से लगातार बारिश का दौर शुरू होने वाला है। नए सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो आज शाम तक इसका असर दिखेगा। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इसे लेकर लोगों को चेतावनी जारी की गई है।

IMD का पूर्वानुमान

CG Weather Update : मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों पर स्थित है। ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व व उससे लगे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के उपर स्थित है। गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश के भी आसार है।

बुधवार को ऐसा रहा मौसम

CG Weather Update : दुर्ग जिले में बुधवार को अप्रेल जैसी गर्मी का अहसास हुआ। तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद शाम को काले बादल छिर आए और करीब आघा घंटा खूब बरसे। लेकिन कुछ देर की इस बारिश ने उमस को बढ़ाकर चिपचिपाहट वाली गर्मी में इजाफा कर दिया। खुले आसमान के नीचे भले थोड़ी ठंडक लगी, लेकिन घरों के भीतर उमस से लोग बैचने रहे।

CG Weather Update : फिलहाल, मौसम विभाग ने एक-दो दिनों में मौसम की गतिविधि में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। वहीं अधिकतम तापमान में अब कमी आने के संकेत दिए हैं। मौसम में ठंडक घोलने वाली बारिश दुर्ग जिले में करीब 20 दिनों से नहीं हुई है।

Updated on:
17 Aug 2023 01:37 pm
Published on:
17 Aug 2023 01:37 pm