रायपुर

Weather Update : छत्तीसगढ़ में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी, इतने दिनों तक बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट

CG Weather Update : राजधानी सिर्फ दो दिन बारिश नहीं होने से राजधानी में दिन का पारा दो डिग्री तक बढ़ गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Sep 2023, 12:18 PM IST
छत्तीसगढ़ में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी
छत्तीसगढ़ में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी

रायपुर। cg weather Update : राजधानी सिर्फ दो दिन बारिश नहीं होने से राजधानी में दिन का पारा दो डिग्री तक बढ़ गया है। रायपुर में गुरुवार का तापमान 28 डिग्री से फिर 32 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग के अधिकारियों का मानना है कि अगले दो दिनों तक मध्यम वर्षा हो सकती है।

Weather Alert : प्रदेश में मानसून सक्रिय है। अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम, एक स्थान में भारी से अति भारी तथा एक-दो स्थानों में भारी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री धमतरी, सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री दुर्ग और अम्बिकापुर में दर्ज किया गया।

weather update : मानसून द्रोणिका जैसलमेर, उदयपुर, इंदौर, बेतुल, गोंदिया, रायपुर, गोपालपुर और उसके बाद पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण अंदरूनी ओडिशा और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक पूर्व-पश्चिम शियर जोन 19ए उत्तरी अक्षांश पर 3.1 और 7.6 किमी ऊंचाई के बीच फैला है।

बारिश के आंकड़े (मिमी)

कोंडागांव-120, बकावंड -100, माना-रायपुर-एपी -80, लाभांडीह, भानुप्रतापपुर -70, बस्तर, तखतपुर, दुर्ग, दुर्गकोंदल, रायपुर-60, अंबागढ़ चौकी, पैंड्रा -50, मनेंद्रगढ़, पेंड्रा रोड, अंबिकापुर -20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Published on: