CG Weather Update: मौसम विभाग रायपुर ने जानकारी दी कि बस्तर में अगले तीन दिन हल्के बादल रहेंगे। वहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
Weather Update: रायपुर में बुधवार की रात से बादल छंटने व ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री गिरेगा। इससे ठंड बढ़ेगी। हालांकि पिछले सप्ताह न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री पर पहुंच गया था। इतना कम तापमान अभी नहीं होगा। फेंगल साइक्लोन के कारण राजधानी समेत प्रदेशभर में ठंड गायब है। बस्तर संभाग में तो कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो रही है।
राजधानी में भी रविवार को पानी गिरा। मंगलवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.6 डिग्री ज्यादा है। वहीं अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा है। यानी दिन व रात का तापमान सामान्य से अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री व अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
Weather Update: यानी ठंड की संभावना नहीं रहेगी। पिछले 24 घंटे में कोंटा में 5, सुकमा में 2, गादीरास व छिंदगढ़ में एक-एक सेमी बारिश हुई। जगदलपुर में भी बूंदाबांदी हुई है। साइक्लोन अरब सागर में पश्चिम की ओर बढ़ गया है। इसके कारण उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में साइक्लोन का असर कम हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक बस्तर संभाग के जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम में नमी रहने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-2 से डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। रायपुर समेत कई जिलों में नमी की वजह से ठंड का असर कम हो गया है। रायपुर में रात का तापमान 19.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। वहीं, दिन का पारा 27.4 डिग्री रहा जो औसत से 1.9 डिग्री कम रहा। जगदलपुर में दिन का पारा औसत से 7.8 डिग्री और दुर्ग में पारा औसत से 3.2 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।
तूफान के असर से प्रदेश के कोंटा, सुकमा और छिंदगढ़ में बारिश हुई। प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर रात का तापमान 2 से 8.4 डिग्री तक बढ़ गया है। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा, उसके बाद 2 से 4 डिग्री की कमी आएगी। अगले चार दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक -दो स्थानों में वर्षा की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र तेलंगाना रहा। ये झटके महाराष्ट्र तक महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके कोंटा, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर जगदलपुर सहित कई जगहों पर महसूस किए गए हैं। तेलंगाना के मुलूगु में भूकंप का केंद्र रहा है। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर (Chhattisgarh Earthquake) स्केल पर 5.3 मापी गई है। भूकंप में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इस भूकंप का असर बस्तर संभाग के कई इलाकों में देखा गया।