रायपुर

प्रेमिका ने साथ चलने से किया इनकार, युवक ने कहा-तू नहीं मान रही है, तो मैं अपनी जान दे दूंगा…लगाई खारुन नदी में छलांग

Raipur News: प्रेमी जोड़ा महादेवघाट में घूमने गए थे। इस दौरान दोनों के बीच ऐसी तकरार हुई कि जान देने के इरादे से प्रेमी ने लक्ष्मण झूले से नीचे छलांग लगा दी।

2 min read
Jul 18, 2023
युवती के नाराज होने पर सिरफिरे प्रेमी ने लगाई खारुन नदी में छलांग

Chhattisgarh News: रायपुर। प्रेमी जोड़ा महादेवघाट में घूमने गए थे। इस दौरान दोनों के बीच ऐसी तकरार हुई कि जान देने के इरादे से प्रेमी ने लक्ष्मण झूले से नीचे छलांग लगा दी। गोताखोरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसे मामूली खरोंच आई है।

पुलिस के मुताबिक राजमिस्त्री का काम करने वाला युवक का एक युवती से करीब ढाई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सोमवार की शाम करीब 5 बजे दोनों प्रेमी-प्रेमिका महादेवघाट घूमने गए थे। दोनों टहलते हुए लक्ष्मण झूला के पास पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर युवती ने उसके साथ आगे जाने से इनकार कर दिया। युवक ने उसे अपने (Raipur hindi news) साथ चलने के लिए काफी जिद की। युवती नहीं मानी। इसके बाद युवक ने तू नहीं मान रही है, तो मैं अपनी जान दे दूंगा, कहते हुए लक्ष्मण झूला से नीचे नदी में छलांग लगा दिया। यह देखकर आसपास हड़कंप मच गया। लोग युवक को बचाने में लग गए। तत्काल गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने उसे नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डीडी नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक नदी में पानी का बहाव ज्यादा नहीं था और युवक भी ज्यादा ऊंचाई से नीचे कूदा था, इस कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। नदी से बाहर निकालने के बाद युवक को पुलिस ने काफी (chhattisgarh hindi news) समझाया। दोबारा ऐसा कदम नहीं उठाने की चेतावनी दी। दूसरी ओर घटना के बाद युवती वहां से चली गई।

युवक-युवती में आपसी विवाद हो गया था। इस कारण युवक ने छलांग लगा दी थी। उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे चोट भी नहीं आई है। युवक को (CG Hindi news) काफी समझाया गया है।

- सुरेश ध्रुव, सीएसपी, पुरानी बस्ती, रायपुर

Published on:
18 Jul 2023 01:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर