रायपुर

MP Brijmohan Agrawal के इस्तीफे के बाद कौन बनेगा मंत्री, इस तारीख तक हो जाएगा फैसला, इन नामों पर चर्चा तेज

MP Brijmohan Agrawal: इसके पहले वे कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित सभी मंत्रियों ने बृजमोहन अग्रवाल शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर भाव-भीनी विदाई दी..

less than 1 minute read
Jun 20, 2024

MP Brijmohan Agrawal: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने साय कैबिनेट से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। साय सरकार की कैबिनेट खत्म होने के बाद उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके पहले वे कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित सभी मंत्रियों ने बृजमोहन अग्रवाल शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर भाव-भीनी विदाई दी। बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब नए मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चा भी तेज हो गई। लेकिन भाजपा शीर्ष नेतृत्व ही किसी एक नाम पर मुहर लगाएगा।

MP Brijmohan Agrawal: ऐसा हो सकता है गणित

MP Brijmohan Agrawal: पार्टी के भीतर कैबिनेट विस्तार को लेकर एक चर्चा तेजी से दौड़ रही है। इसमें कहा जा रहा है कि पार्टी एक अनुभवी और एक युवा चेहर को मौका दे सकती है। इस बार पार्टी ने नए चेहरों पर भरोसा जताया है। इससे पहली बार के विधायक बने नेता भी सक्रिय है। इसमें रायपुर और दुर्ग के एक-एक नए विधायक भी दौड़ में प्रमुखता से आगे चल रहे हैं। दोनों संघ की पृष्ठभूमि से भी आते हैं। इनकी लाबिंग काफी मजबूत बताई जा रही है।

इन नामों पर चर्चा

MP Brijmohan Agrawal: जानकारी के अनुसार मंत्री की दौड़ में राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, लता उसेंडी, गजेंद्र यादव और पुरंदर मिश्रा के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि मानसून सत्र के पहले ही नए मंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। क्योंकि संसदीय कार्य के मंत्री का जिम्मा भी बृजमोहन अग्रवाल के पास ही था। इसलिए मानसून सत्र के पहले संसदीय कार्य मंत्री बनना जरूरी है।

Updated on:
21 Jun 2024 07:46 am
Published on:
20 Jun 2024 01:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर