पति पर शक कर उठाया ये खौफनाक कदम
रायपुर छत्तीसगढ़ में ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक पत्नी को शक था की उसके पति का किसी और के साथ अफेयर है। इससे पति पत्नी के बीच विवाद हुआ और आधी रात ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया।
यह घटना बिलासपुर जिले का है। तखतपुर निवासी रजनी मसीह तखतपुर हॉस्पिटल में स्टॉर्फ नर्स है, जबकि पति गंगाराम बरेठ हॉस्पिटल में मेडिकल ऑफिसर्स है। रजनी को संदेह था कि उसके पति का किसी अन्य महिला से संबंध है। इस बात को लेकर शुक्रवार को दोनों के बीच विवाद होने लगा और रात के दो बजे खुद को अपने कमरे में बंद कर टॉयलेट क्लीनर हार्पिक को पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंगाराम ने किसी तरह दरवाजा खोला व पत्नी को लेकर तखतपुर हॉस्पिटल पहुंचा, जहां हालत को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया। रात ढाई बजे सिम्स में उपचार शुरू हुआ। सिम्स चौकी प्रभारी ने गंगाराम बरेठ का बयान दर्ज किया है। तो दूसरी तरफ पति गंगा राम खुद पर लगे आरोप को बेबुनियाद बता रहा है।
दैहिक शोषण के मामले में पति खाया जेल की हवा : गंगाराम बरेठ ने अपने से बडी उम्र की महिला रजनी मसीह से पहले प्रेम संबंध स्थापित किया और फिर उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर रजनी ने तखतपुर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गंगाराम को धारा 376 के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया था। साल भर गंगा राम जेल में बंद रहा।
सजा से बचने के लिए की शादी : जेल से छूटने के लिए गंगाराम ने परिजनों को रजनी से बात कर केस वापस लेने और शादी करने की बात का भरोसा दिलाया था। जेल से छूटने के बाद गंगाराम ने रजनी से शादी कर ली थी।