26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल से छूटे ही लड़की से बोला अब भी करता हूं तुमसे प्यार, नहीं मानी तो किया ये घिनौना काम

फेसबुक पर दोस्ती करना युवती को पड़ा महंगा

2 min read
Google source verification
crime news

जेल से छूटे ही लड़की से बोला अब भी करता हूं तुमसे प्यार, नहीं मानी तो किया ये घिनौना काम

रायपुर. सोशल मीडिया पर लगातार अपराध बढ़ते ही जा रहे है। आये दिन कोई न कोई ठगी का शिकार हो रहा है या कोई शादी के झांसे में आकर अपना सब कुछ खो बैठते है। फिर भी आज के युवा इससे सतर्क नहीं है। ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया जहां एक लड़की को फेसबुक पर दोस्ती करना महंगा पड़ गया।

यह मामला भिलाई का है। मिली जानकारी के अनुसार युवती बुटिक चलाती है। उसका दिल्ली आना- जाना होते रहता है। अजय ने फेसबुक पर युवती को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था। दोनों में दोस्ती फिर धीरे-धीरेे चैटिंग शुरू हुई। इसके बााद दिल्ली में मुलाकात प्यार में बदल गया। दिल्ली में मुलाकात के दौरान अजय ने युवती को अपने झांसे में लिया। फिर शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब वह शादी करने दबाव बनाने लगी तो अजय ने शादी करने से इनकार कर दिया। तब युवती की शिकायत पर दिल्ली में ही अजय के खिलाफ धारा 376 ( बलात्कार) की रिपोर्ट दर्ज कराई।

युवती ने आरोपी के खिलाफ दिल्ली में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी अजय तीन माह तक जेल में बंद रहा। आरोपी का दोस्त अभिषेक ने मध्यस्थता कर युवती से सुलह कराया। तब जाकर अजय तीन माह में ही जमानत छूट गया। इसके बाद फिर से युवती और अजय और उसके साथी अभिषेक से बातचीत शुरू हो गई। आरोपियों ने युवती के फोटो और कई दस्तावेज अपने पास रख लिए थे।

इसके बाद युवती की शादी जगदलपुर में तय हुई। 9 दिसम्बर 2017 को उसकी सगाई होने वाली थी। यह बात आरोपी अजय और अभिषेक को पता चल गई। अपने दोस्त के कहने पर अभिषेक ने युवती के मंगेतर और उसके जीजा के फेसबुक पर उसका आपत्तिजनक फोटो और युवती के बारे में कुछ दस्तावेज भी अपलोड कर दिया। इसके बाद मंगेतर ने सगाई करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद युवती ने फिर से महिला थाना में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी अजय और अभिषेक को बुलाया। तीनों की काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया। अभिषेक को दिल्ली से गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया। वहीं मुख्य आरोपी अजय की तलाश कर रही है।