रायपुर

6 हाथियों के दल ने बस्ती में मचाया उत्पात, वनकर्मी रात 2 बजे जंगल में बजाते रहे सायरन

हाथियों के दल ने फिर से मैनपाट के ग्राम पैगा व सुपलगा में सोमवार की रात जमकर उत्पात मचाया
2 min read
Aug 15, 2018
haathi
6 हाथियों के दल ने बस्ती में मचाया उत्पात, वनकर्मी रात 2 बजे जंगल में बजाते रहे सायरन

अंबिकापुर. हाथियों के दल ने फिर से मैनपाट के ग्राम पैगा व सुपलगा में सोमवार की रात जमकर उत्पात मचाया। 6 हाथियों ने बस्ती में घुसकर 4 मकान को तोड़ डाले। अभी भी हाथियों का यह दल मैनपाट में ही डटा हुआ है। वन अमला एसडीओ चूड़ामणी सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों को समझाने में जुटा हुआ है।

पिछले एक सप्ताह से ६ हाथियों का दल लखनपुर में उत्पात मचाने के बाद अब मैनपाट में आ गया है। मैनपाट के ग्राम पैगा व सुपलगा में हाथियों के दल ने गरात को जमकर उत्पात मचाया। इससे पूर्व भी पिछले वर्ष हाथियों ने मैनपाट के ग्राम पैगा व सुपलगा में उत्पात मचाया था। इसके बाद कलक्टर ने वन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों को ग्राम वासियों की सुरक्षा हेतु कुछ जरूरी निर्देश भी दिए थे। लेकिन, इसके बावजूद हाथियों का दल बस्ती में घुसकर जमकर उत्पात मचा रहा है।

हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरगुजा से करीब एक साल पहले कोरबा जिले में पहुंचे नर और मादी हाथी से पूरा वन अमला और करीब दो दर्जन से ज्यादा गांव के लोग खासे परेशान और दहशत में है। सोमवार की देर रात दोनों हाथी बासीनखार से सीधे रजगामार के समीप गांव गंगदेई जा पहुंचे, जहां एक ग्रामीण के मकान को क्षतिग्रस्त कर धान खा गए। इसके बाद बस्ती के समीप बाड़ी को तहस नहस कर वहीं जमे रहे। सूचना मिलने पर पूरा वन अमला मौके पर पहुंचा। रात २ बजे तक करीब ४५ मिनट वन अमला सायरन बजाकर हाथियों को खदेडऩे का प्रयास करता रहा लेकिन हाथी पीछे नहीं हटे। बाद में वन विभाग ने पटाखे फोड़े, मशाल जलाया तब जाकर हाथी जंगल की ओर लौटे गए।

Published on:
15 Aug 2018 05:00 pm
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप