7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IAS Niharika Barik: निहारिका बारीक छत्तीसगढ़ की पहली महिला गृह सचिव, दोनों डिप्टी CM के विभागों में तेज-तर्रार महिला अफसरों को कमान

IAS Niharika Barik: तबादला सूची में सबसे ज्यादा महिला शक्ति यानी महिला अफसरों को पावरफुल विभाग सौंपा गया है। आईएएस निहारिका बारिक को प्रमुख सचिव गृह की जिम्मेदारी मिली है..

2 min read
Google source verification
IAS niharika barik Interview

IAS निहारिका बारीक छत्तीसगढ़ की पहली महिला गृह सचिव ( Photo - Patrika )

IAS Niharika Barik: राज्य सरकार द्वारा आईएएस अफसरों के विभागों में जो थोक में बदलाव किए गए, उसमें कई संदेश दिए हैं। सूची में सबसे ज्यादा महिला शक्ति यानी महिला अफसरों को पावरफुल विभाग सौंपा गया है। इससे विपक्ष के विरोध को शांत करने का प्रयास किया गया कि हम सिर्फ महिला आरक्षण की ही बातें नहीं करते बल्कि महिलाओं का पावरफुल भी बनाते हैं। इस सूची की एक और खास बात यह है कि दोनों उप मुख्यमंत्री के विभागों की कमान तेज-तर्रार महिला आईएएस को सौंपी गई है। कुल मिलाकर राज्य सरकार ने अब दो साल में सिर्फ रिजल्ट देने वाले अफसरों को ही प्रमुख विभागों की कमान सौंपी है। ताकि प्रदेश में विपक्ष और आम जनता का विरोध कम आए।

IAS Niharika Barik: निहारिका बारीक पहली महिला गृह सचिव

इस ट्रांसफर में प्रदेश में एक और इतिहास लिखा गया। आईएएस निहारिका बारिक प्रमुख सचिव गृह का जिम्मा सौंपा गया है। अब तक यह विभाग एसीएस मनोज पिंगुआ को संभाल रहे थे। करीब तीन साल से यह विभाग उनके पास था। पिंगुआ को एसीएस फॉरेस्ट बनाया गया है। बता दें कि राज्य बनने के बाद यह पहला मौका होगा, जब किसी महिला आईएएस को गृह विभाग की कमान सौंपी गई है। वहीं आईएएस ऋचा शर्मा को वन और जलवायु विभाग से हटाकर सचिव पंचायत और ग्रामीण विकास बनाया गया है।

बसव राजू को जोर का झटका

तबादला सूची से सबसे ज्यादा झटका बसव राजू को लगा है। दिसंबर 2023 में भाजपा की सरकार बनने से वे सिकेट्री टू सीएम थे। दयानंद के बाद बसव राजू को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया था। लेकिन उन्हें हटा दिया गया है। बसव को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार जैसे कम महत्व के विभाग दिए गए हैं। जबकि, सीएम सचिवालय में उनके पास नगरीय प्रशासन विभाग था।

डिप्टी सीएम के विभागों में तेज-तर्रार महिलाएं

तबादला लिस्ट में एक और खास बात देखने को मिली। दोनों उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के विभागों में तेज-तर्रार महिलाओं को कमान सौंपी गई है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विभाग में आईएएस शंगीता आर को नगरीय प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है तो दूसरे उप मख्यमंत्री विजय शर्मा के पंचायत और ग्रामीण विभाग में एसीएस ऋचा शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह विजय शर्मा के गृह विभाग में आईएएस निहारिका बारिक को प्रमुख सचिव बनाया गया है। हालांकि, वे पहले विजय शर्मा के ही गृह और पंचायत विभाग में प्रमुख सचिव थीं।

सड़कों की दुर्दशा सुधारने बंसल को कमान

प्रदेश की सड़कों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी कई बार अधिकारियाें को प्रदेश की सड़कों की हालत को निर्देश दे चुके हैं, लेकिन कभी सुधरी नहीं। ऐसे में शासन ने राज्य की सड़कों की दुर्दशा को सुधारने के लिए तेज-तर्रार आईएएस अधिकारी मुकेश बंसल को सचिव लोक निर्माण विभाग बनाया है।

कलेक्टरों की पोस्टिंग में नारी शक्ति

कलेक्टरों की पदस्थापना में भी शासन ने महिला आईएएस को काफी महत्व दिया गया है। इनमें रेना जमील सूरजपुर, चंदन त्रिपाठी बलरामपुर, पुष्पा साहू कोरिया, संतनदेवी जांगड़े मनेंद्रगढ़, पदमिनी भोई सारंगढ़ शामिल हैं।