
IAS अधिकारियों का तबादला ( File Photo Patrika )
IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेेरबदल हुआ है। प्रदेश सरकार ने एक साथ 42 IAS और 1 IFS अधिकारियों की पोस्टिंग और अतिरिक्त प्रभारों में बड़े बदलाव किए गए। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी तबादला आदेश में एसीएस रिचा शर्मा को पंचायत, और मनोज पिंगुआ को वन विभाग का प्रभार दिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, ऊर्जा विभाग के साथ-साथ चेयरमैन पॉवर कंपनी का अतिरिक्त दायित्व संभालेंगे। निहारिका बारिक को गृह विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
Updated on:
06 May 2026 05:49 pm
Published on:
06 May 2026 05:31 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
