6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: रायपुर में देर रात फायरिंग, सालियों को मारी गोली, दूसरी युवती की भी मौत

Crime News: देर रात अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। इसके बाद उसने अपनी दोनों सालियों दुर्गेश्वरी और गीतांजलि पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

2 min read
Google source verification
Crime News: रायपुर में देर रात फायरिंग, सालियों को मारी गोली, दूसरी युवती की भी मौत

गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार (Photo Patrika)

Crime News: रायपुर के मोवा इलाके में गोली चलने से एक युवती की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसके इसके बाद आज सुबह ईलाज के दौरान दूसरी युवती की भी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने लाइसेंसी पिस्टल से अपनी दो सालियों पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार आरोपी अपने पत्नी और दो सालियों के साथ रहता था, विवाद के चलते पत्नी अलग रहने लगी थी। यह घटना रात करीब 9.30 बजे ऊषा प्राइड कमर्शियल रेजिडेंशियल बिल्डिंग के पास हुई। जानकारी में सामने आया है कि आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जो बच्चे से मिलने को लेकर और अधिक बढ़ गया।

इसी विवाद के दौरान आरोपी जितेंद्र वर्मा ने अपनी दो सालियों पर गोली चला दी। सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस और पुलिस कमिश्नरेट की टीम मौके पर पहुंच गई। इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र वर्मा को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है।

पत्नी से विवाद के बाद लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग

आरोपी जितेंद्र वर्मा का मंगलवार देर रात अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। इसके बाद उसने अपनी दोनों सालियों दुर्गेश्वरी और गीतांजलि पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों घायल युवतियों को गंभीर हालत में परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान गीतांजलि की मौत हो गई। दूसरी दुर्गेश्वरी की भी आज सुबह मौत हो गई।

समझाने पर भड़का, ताबड़तोड़ फायरिंग की

सालियों की बात सुनकर आरोपी भड़क गया और अचानक उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। बिना कुछ सोचे-समझे उसने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पहली गोली गीतांजलि वर्मा के माथे पर लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ी। वह तड़पती रही और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। दूसरी गोली दुर्गेश्वरी वर्मा की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर गई।

पत्नी से विवाद के बाद बौखलाया

DCP मयंक गुर्जर ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ हुए घरेलू विवाद के चलते इस अपराध को अंजाम दिया। इस घटना में एक लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया। आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। फिलहाल, पुलिस पूरी घटना की जांच में सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

पारिवारिक विवाद में गोली चलने की घटना सामने आई है। आरोपी जितेंद्र वर्मा और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दोनों सालियों पर गोली मार दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

-मयंक गुर्जर,डीसीपी नॉर्थ जोन