
ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर तलवार से हमला (photo AI)
Crime News: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट की बड़ी वारदात हो गई। जानकारी के अनुसार, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए कीमत की सोने-चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, तिल्दाडीह स्थित ज्वेलरी शॉप के मैनेजर विनीत सोनी दुकान बंद कर दूसरी ब्रांच से जेवरात लेकर खरोरा लौट रहा था। तभी 2 से 3 बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।
हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस आसपास के इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। शाम करीब 7 बजे अचानक आए आंधी-तूफान और बारिश के चलते वे तिल्दाडीह मोड़ के पास रुक गए थे। जैसे ही मौसम शांत हुआ और वे आगे बढ़ने लगे, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने टीकाराम शर्मा के सिर पर तलवार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनके सिर में तीन गंभीर चोटें आईं।
प्रारंभिक जांच में यह लूट की वारदात पूरी तरह सुनियोजित लग रही है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को ज्वेलरी कर्मी के रूट और समय की पहले से सटीक जानकारी थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस लूट की वारदात को सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से इस पूरी वारदात की बारीकी से जांच कर रही है।
हमले के बाद आरोपी जेवर से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घायल अवस्था में पीड़ित ने घटना की सूचना दुकान प्रबंधन को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायल टीकाराम शर्मा को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, एसीसीयू टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में नाकेबंदी कर दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
06 May 2026 08:40 am
Published on:
06 May 2026 08:39 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
