रायपुर

पति के काम पर जाते ही महिला ने लगाई फांसी, फंदे पर लटकती हुई लाश देख लोगों के उड़े होश

CG Crime News: राजधानी के गुढिय़ारी इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पुलिस पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरु की। बताया जा रहा है कि सात साल पहले दोनों की शादी हुई थी।

less than 1 minute read
Jun 09, 2023
The woman hanged herself as soon as her husband went to work, people were shocked to see the dead body hanging on the noose
पति के काम पर जाते ही महिला ने लगाई फांसी

Raipur Crime News: रायपुर। राजधानी के गुढिय़ारी इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंद से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार मृतका वंदना त्रिपाठी छोटा अशोकनगर में किराए के मकान में रहती थी। महिला का पति दिलीप त्रिपाठी प्राइवेट काम करता है। हर दिन की तरह वह सुबह अपने काम पर निकल गया था, वहीं लोगों के जरिए पता चला कि उसकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि पति के काम पर जाने के बाद लोगों ने उसे फांसी के फंदे पर लटके हुए देखा, जिसके बाद गुढिय़ारी पुलिस को इसकी सूचना दी।

7 साल पहले हुई थी शादी

मौके पर पुलिस पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरु की। बताया जा रहा है कि सात साल पहले दोनों की शादी हुई थी। मृतका का तीन साल का बेटा भी है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिसके चलते आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Published on:
09 Jun 2023 01:55 pm