रायपुर

अपनों के द्वारा ठुकरा दी गयी दादी मां की मौत हुई तो महिलाओं ने दिया कन्धा, किया अंतिम संस्कार

वह शुरू से मंदिर हसौद में अकेले रहती थी तथा बाजार में सब्जी मिट्टी के बर्तन इत्यादि का विक्रय कर जीवनयापन किया करती थी। जो अधिक उम्र होने की वजह से गत 5-6 माह से बीमार थी। जिसका देख-रेख पदमा यादव नामक हरिओम बहन के द्वारा किया जाता रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2019, 10:42 PM IST
अपनों के द्वारा ठुकरा दी गयी दादी मां की मौत हुई तो महिलाओं ने दिया कन्धा, किया अंतिम संस्कार
अपनों के द्वारा ठुकरा दी गयी दादी मां की मौत हुई तो महिलाओं ने दिया कन्धा, किया अंतिम संस्कार

आरंग. ग्राम मंदिर हसौद के वार्ड क्रमांक 06 में निवासरत घसनिन ध्रुव का 19 सितंबर को लगातार अस्वस्थ होने की वजह से आकस्मिक निधन हो गया। जिनका अंन्तिम संस्कार हरिओम की बहनो के द्वारा किया गया। चुकी मृतक महिला का कोई भी रिश्तेदार नही है ।

वह शुरू से मंदिर हसौद में अकेले रहती थी तथा बाजार में सब्जी मिट्टी के बर्तन इत्यादि का विक्रय कर जीवनयापन किया करती थी। जो अधिक उम्र होने की वजह से गत 5-6 माह से बीमार थी। जिसका देख-रेख पदमा यादव नामक हरिओम बहन के द्वारा किया जाता रहा है।

वही वृद्ध महिला को भोजन, पानी व इलाज उपचार कराया करती थी। वृद्ध महिला के निधन हो जाने पर कोई रिश्तेदार न होने की वजह से आस-पास की हरिओम की बहनो द्वारा मिलकर वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार कर समाज व गांव में एक सकारात्मक पहल की प्रेरणा दी है।

साथ मे सहयोगकर्ता वार्ड पंच अनुज मिश्रा, बलवंत यादव, पुनीत यादव, सूरज मानिकपुरी, आशीष यादव, अजय वर्मा, लक्ष्मी यादव व सभी हरिओम की बहन उपस्थित थी।

Published on: