रायपुर

World Yoga Day: छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ नाम दर्ज

वर्ल्ड योग डे (World Yoga Day) के मौके पर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) ने एक नया इतिहास रचा है। वीरभद्रास की मुद्रा में 3 मिनट तक खड़े होकर 60 लाख लोगों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Mar 2020, 2:54 PM IST
World Yoga Day
World Yoga Day: छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ नाम दर्ज

रायपुर. आज वर्ल्ड योग डे है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (World Yoga Day) पर नया इतिहास रचा गया है। योग के माध्यम से आज गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ( Guinness Book of World Records) में छत्तीसगढ़ का नाम दर्ज हुआ है।

योग हमेगा लोगों को निरोग बनता है , टेंशन को पेंशन देनी हो या फिर स्ट्रेस को दूर करना हो। हर समस्या के लिए सिर्फ योग के कुछ आसन काफी होते है। यही वजह है कि दुनिया में भारत द्वारा ही विश्व योग दिवस की शुरुआत की गई है। यह योग दिवस का असर है कि इसके लागू होने के बाद से लोगों में इसके प्रभावों को और भी ज्यादा इफ़ेक्ट देखने को मिल रहा है।

राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में योग दिवस मनाया गया। योग के माध्यम से 60 लाख लोगों ने गोल्डन गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ( Guinness Book of World Records) बनाया गया। इस अवसर पर सभी लोग वीरभद्रास-1 की मुद्रा में 3 मिनट तक खड़े रहे। सभी पार्टिसिपेट को प्रोविजनल सर्टिफिकेट भी दिया गया है।

फाइव लोटस इंडो जर्मन नेचर क्योर सेंटर बारनवापारा पर्व सेंटर में योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 6 से 7 बजे तक चला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज पांडे ने बताया कि इस शिविर में योग (Yoga) में माध्यम और प्राकृतिक उपचार के माध्यम में मनुष्य स्वस्थ रह सकता है और जो बीमारियां उस पर यह कैसे नियंत्रण पा सकता है।

Updated on:
7 Mar 2020, 2:54 PM IST
Published on: