रायपुर

World Yoga Day : भूपेश बघेल ने भी किया विभिन्न मुद्राओं में योग, देखिए Video

विश्व योग दिवस (World Yoga Day) पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में सुबह-सुबह योग किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jun 2019, 11:09 AM IST
bhupesh baghel
World Yoga Day : भूपेश बघेल ने भी किया विभिन्न मुद्राओं में योग, देखिए Video

रायपुर. विश्व योग दिवस (World Yoga Day) पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhpesh Baghel) ने देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सदन में सुबह-सुबह योग किया। इस दौरान उन्होंने योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। साथ ही प्रदेश वासियों को योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

भूपेश बघेल ने कहा कि, योग न केवल व्यक्ति को स्वस्थ व निरोगी बनाता है बल्कि, उसे अनुशासित भी करता है। नियमित योग से, तन ही नहीं मन को भी स्वस्थ रखा जा सकता है।

आज विश्व योग दिवस पर छत्तीसगढ़ का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में योग दिवस मनाया गया। योग के माध्यम से 60 लाख लोगों ने गोल्डन गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ( Guinness Book of World Records) बनाया गया। इस अवसर पर सभी लोग वीरभद्रास-1 की मुद्रा में 3 मिनट तक खड़े रहे। सभी पार्टिसिपेट को प्रोविजनल सर्टिफिकेट भी दिया गया है।

भूपेश बघेल से जुडी खबरें पढ़िए एक क्लिक पर

world yoga day से जुडी खबरें पढ़िए एक क्लिक पर

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News

Published on: