रायपुर

सुसाइड करने से पहले कॉपी में लिखा- मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, दो दिन से नहीं देखा इसलिए दे रहा हूं जान

मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, दो दिन से तुम्हें नहीं देखा हूं इसलिए दे रहा हूं जान। यह सुसाइड नोट कक्षा 9वीं के छात्र की है, जो शहर से सटे संबलपुरी क
2 min read
• •
Oct 11, 2017
Written in copy before suicide - I love you so much I have not seen it

रायगढ़/रायपुर. मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, दो दिन से तुम्हें नहीं देखा हूं इसलिए दे रहा हूं जान। यह सुसाइड नोट कक्षा 9वीं के छात्र की है, जो शहर से सटे संबलपुरी का रहने वाला है और शालिनी स्कूल मेंं पढ़ता था। मंगलवार की सुबह मृत छात्र का शव, संबलपुरी कोसा बाड़ी में पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना के दौरान छात्र, स्कूल ड्रेस मे था।

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के संबलपुरी रोड स्थित कोसाबाड़ी में उस समय सनसनी फैल गई। जब गांव का १५ वर्षीय छात्र सूरज खडिय़ा पिता जगमोहन खडिय़ा का शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखा गया। ग्रामीणों से इसकी सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस की टीम को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। घटना स्थल से पुलिस को एक कॉपी मिली है। जिसमें किसी लड़की से प्यार करनेे और उसे पिछले दो दिनों से नहीं देखने की बात का उल्लेख किया गया है। इसकी वजह से फांसी लगा कर खुदकुशी करने की बात कही गई है।

पुलिस प्र्रारंभिक जांच में इस बात की आशंंका जाहिर कर रही है कि उक्त सुसाइड नोट, मृत छात्र द्वारा ही लिखी गई है। वहीं इस खुदकुशी के पीछे प्रेम प्र्रसंग की बातें सामने आ रही है। हालांकि घटना के बाद पीडि़त परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। ऐसे में उनसे ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी है। पुलिस मौत की वजहों को खंगाल रही है। बता दें कि इससे पहले भी कई प्रेमी जोड़ों का लव लैटर मिला है, जिसमें इसी तरह खुदकुशी करने का तरीका अपनाया गया है। इसलिए पुलिस इसे लेकर अन्य मामलों को भी खगालने में लगी है। पुलिस को शंका है कि किसी अन्य छात्र ने यह लेटर तो नहीं लिखा है या कोई दुश्मनी या झगड़े के लिए ऐसा तो नहीं किया है।

Updated on:
11 Oct 2017 11:45 am
Published on:
11 Oct 2017 11:29 am