7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला सांसद के क्षेत्र में छूटी बेटी की पढ़ाई ! हाल तक पूछने नहीं पहुंचीं हेमा

बहन के जाने के बाद बेसुध हो चुकी है दीपा, कोई जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा

2 min read
Google source verification
rakhi

rakhi home

मथुरा। कक्षा दसवीं की छात्रा दीपा बेसुध अवस्था में अपने घर में बैठी थी। जो पिछले कुछ दिन पहले स्कूल जा रही थी। उसने बोर्ड की परीक्षा की तैयारी शुरु कर दी थी। उसे अपने भविष्य की चिंता थी अब वह केवल हताश और परेशान है। यह हाल है मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में अमर कॉलोनी का। जहां पर एक बेटी ने अपने माता पिता की हत्या के खुलासे के लिए अपनी जान दे दी है। दरअसल राखी घर की बड़ी बेटी थी जो अपने भाई और बहन के लिए माता पिता की भूमिका में थी। मंगलवार को पत्रिका टीम से राखी की छोटी बहन दीपा और भाई राहुल दोनों ने अपनी पीड़ा को बताया। दोनों का कहना था कि उन लोगों की पढ़ाई अब लगभग छूट चुकी है। जहां कुछ दिन पहले दोनों भविष्य के अच्छे सपने देख रहे थे अब तो केवल निराशा और हताशा ही सामने मौजूद है। उस क्षेत्र की बेटी इतना परेशान है जहां कि महिला सांसद हेमा मालिनी है।

हेमा से थी उम्मीद

राखी के घर के सामने बैठे सभी कॉलोनीवासियों को गुस्सा इस बात का है कि इतनी बड़ी घटना घटी और कोई जनप्रतिनिधि घर पर हाल पूछने तक नहीं आया। परिवार परेशानी से जूझ रहा है। बाहर से जैसे घर के अंदर पत्रिका टीम पहुंची तो अंतिम कमरे में दीपा और राहुल मिले। दीपा का कहना वह एक लड़की होने के नाते अपनी महिला सांसद हेमा मालिनी से उम्मीद करती है कि वो कुछ मदद करेंगी। उसने बताया कि मेरी दीदी राखी को भी सांसद हेमा मालिनी से उम्मीद थी। अब उसे पढ़ाई लिखाई सपना सा लगने लगा है। अगर मदद नहीं मिली तो वह भी आत्महत्या कर लेगी।

santosh kumar pandey IMAGE CREDIT: patrika

दो हजार मतदाता फिर भी बदहाल

अमर कॉलोनी में ठीक से नाली तक नहीं बनी है। देखने से लगा कि यहां का शहर से कोई कनेक्शन नहीं है। जबकि कॉलोनी शहर से सटी है। लोग बताते है कि पहले यह कॉलोनी ग्राम पंचायत में थी। अब नगर निगम बनने से यह शहर में आ गई है। पूरे कॉलोनी में लगभग दो हजार से अधिक मतदाता है। राखी के घर पर मौजूद मनोज चौधरी ने बताया कि इतने दिन से घटनाक्रम चल रहा है लेकिन कोई जनप्रतिनिधि हाल पूछने नहीं आया। जिस दिन राखी ने आत्महत्या की उस दिन घर पर डीएम और एसएसपी आए थे।


अमर कॉलोनी से संतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट।