झमाझम बारिश : बस्तियों में भरा पानी

घरों में भरे पानी को लोग उलीचते नजर आए, अर्जुनगर कॉलोनी के आम रास्ते पर करीब तीन फीट पानी भरा गया, इस कारण वाहन चालकों को परेशानी से गुजरना पड़ा

2 min read
Jul 27, 2017
Raisen
Raisen

रायसेन.
गुरुवार क ो रायसेन शहर में इंद्रदेव काफी मेहरबान हुए । सुबह से आसमान पर काले व भूरे रंग के बादल छाए रहे। दोपहर से शहर में कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश का दौर शुरु हो गया।जिससे शहर बारिश में जमकर भीगा । सड़क ों पर कीचड़, गंदगी जमा हो जाने से लोगों को आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ा । बारिश ने शाम से लेकर रात तक काफी आफत बनकर लाई।शहर के निचले क्षेत्रों सहित कॉलोनियों में घरों के अंदर पानी घुस गया । कई स्थानों पर परेशान लोग शहरों में घुसे गंदे मटमैले पानी को बाहर बर्तनों से उलीचते हुए नजर आए। इस जोरदार बारिश के कारण किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश का पानी भराने से खाली धान के गड़ों में पानी लबालब भरगया है। इनमें धान के पौधे रोपने का काम जल्द शुरु हो जाएगा । मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार अगले 24 घंटों मेें जोरदार बारिश होने की सूचना मिली है।

पत्रिका टीम ने शाम के समय शहर के मुखर्जी नगर कॉलोनी, ब्राइट कैरियर हासे स्कूल के सामने,अशोक नगर कॉलोनी टॉवर के नजदीक, जसवंत नगर कालोनी, अवंतिका कालोनी से अशोक नगर कालोनी के आम रास्तों पर, अर्जुन नगर कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी,पटेल नगर झुग्गी बस्ती, पुराने रेस्ट हाउस एरिया ,गल्र्स स्कूल एप्रोच रोड आदि जगहों पर घुटनों पानी भर गया।

इस वजह से राहगीरों से लेकर दो पहिया वाहन चालकों को उनके घर तक आने जाने में परेशानी हुई। अशो क नगर निवासी योगेश उपाध्यक्ष, सौरभ उपाध्याय,ओमकार उपाध्याय ने बताया कि उनके घरों में पानी प्रवेश कर गया। इस कारण उनके घरों में घुसे पानी का बाहर निकालने में घंटों मशक्कत करना पड़ी। तेज बारिश का दौर रात 85 बजे से प्रारंभ हुआ जो देर रात तक जारी रहा। लगातार हो रही बरसात ने शहर में चौतरफा पानी ही पानी नजर आने लगा। बारिश के दौरान शहर की कई बार बिजली गुल रही। लोगों को रात में अंधेरे का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने प्रदेश समेत रायसेन जिले में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। जिले में बीते 24 घंटे में 27 जुलाई की शाम 6 बजे तक लगभग 3.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इससे पहले सुबह 8 बजे तक वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 2.7, गैरतगंज में 6 , बेगमगंज में 2, सिलवानी में 3, गौहरगंज में 4, बरेली में 0, उदयपुर में 2 तथा बाड़ी में 1.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
Published on:
27 Jul 2017 11:37 pm