राजगढ़

ग्रीनजोन में तेजी से बढ़ा संक्रमण, दूसरी बीमारी का कराने गया इलाज, हुर्इ कोरोना की पुष्टि

Covid 19गांव में दहशत, प्रशासन बेपरवाह कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद भी प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा
2 min read
• •
Updated: 18 May 2020, 11:29 AM IST
corona

राजगढ़। ग्रीनजोन में शामिल राजगढ़ में कोरोना पाॅजिटिव केस मिला है। यहां के एक व्यक्ति के कोरोना होने की पुष्टि इंदौर में हुई है। पाॅजिटिव मिला मरीज गांव में कई लोगों के संपर्क में रहा है। पाॅजिटिव होने की सूचना के बाद गांव में दहशत है। उधर, प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा इससे पूरी तरह अनजान बना हुआ है। अभी गांव में कोई सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए गए हैं। हद तो यह कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों या उसकी ट्रेवेल हिस्ट्री तक की पड़ताल करने की भी जहमत किसी ने नहीं उठार्इ है।

राजगढ़ के करेड़ी गांव के रहने वाले सत्यनारायण गुप्ता की तबीयत खराब होने के बाद करीब एक सप्ताह पहले उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उनको भोपाल रेफर कर दिया गया था। भोपाल ले जाने की बजाय परिजन उनको लेकर इंदौर चले गए। इंदौर में सत्यनारायण गुप्ता की जांच हुई तो उनके कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
सत्यनारायण गुप्ता के कोरोना पाॅजिटिव होने की सूचना जब गांव में पहुंची तो हर कोई दहशत से भर उठा। सत्यनारायण गुप्ता यहां काफी लोगों के संपर्क में थे। यही नहीं जिला अस्पताल में भी वह काफी लोगों के संपर्क में रहेेे होंगे।

कमिश्नर की बैठक में आए अधिकारी के peon को भी पाॅजिटिव लेकिन प्रशासन बेपरवाह रहा

राजगढ़ कमिश्नर की बैठक में आए महिला बाल विकास के उप संचालक राघवेंद्र टीसी के चपरासी को भी कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। लेकिन स्वास्थ्य महकमा उनको लेकर बेपरवाह बना रहा। इसके बाद भी न कहीं थर्मल स्क्रीनिंग हुई न बाद में इन लोगों की ट्रेवेल या कांटेक्ट हिस्ट्री की जांच हुई।
हालांकि, मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अरविंदो अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है।

Updated on:
18 May 2020, 11:29 AM IST
Published on: