राजगढ़

बिजली के पोल पर काम कर रहे युवक की करंट से मौत

घटनास्थल पर पुलिस पहुंचने के बाद काफी भीड़ जमा हो गई।

2 min read
Dec 03, 2017
crime

ब्यावरा/राजगढ़। शहर से लगे बाल्यापुरा गांव में रविवार दोपहर बिजली के पोल पर काम कर रहे युवक की मौत करंट लग जाने से हो गई। वह पोल पर चढ़कर काम कर रहा था तभी करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हालांकि बिजली कंपनी ने स्पष्ट किया है कि न तो हमारे यहां से परमिट था न ही किसी काम की अनुमति ली गई थी।

जानकारी के अनुसार सतीश पिता रोडज़ी पुष्पद (25) निवासी बरखेड़ा की मौत बिजली के पोल से गिर जाने के कारण हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार वे नया ट्रांसफॉर्मर लगा रहे थे। तार खींचते और अन्य काम के दौरान वे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद उसे आस-पास मौजूद ने रस्सी के सहारे नीचे ऊतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल मौके पर पहुंची डायल-100 की टीम ने पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि मौत किन कारणों से हुई। कोई यह नहीं बता पा रहा है कि वह पोल पर क्या कर रहा था। मौके पर पहुंचे डायल-100 के रायसिंह दांगी और उनकी टीम ने मुआयना किया। मामले में बिजली कंपनी के डीई पी. आर. पाराशर का कहना है कि भूरा ग्रिड से वहां सप्लाई है। वहां के कर्मचारी से हमने बात की है उसके अनुसार न तो कोई अनुमति उस पर्टिकूलर टाइम की ली गई थी न ही पूरे दिनभर में कहीं का भी परमिट था। बता दें कि उक्त कर्मचारी डीपी लगाने वाली कंपनी का ठेकेदार था।

बेसहारा हुआ नौ माह का बच्चा

मृतक सतीश के घर में पिता है मां का पहले ही देहांत हो चुका है। वह इकलौत था न भाई है न ही बहिन। नौ माह का बच्चा है जिसे अभी तक उसके ननिहाल से लाया ही नहीं गया है। आर्थिक रूप से काफी कमजोर पुष्पद परिवार का इकलौता बेटे की मौत हो जाने से बच्चा बेसहारा हो गया और पिता रोडज़ी भी अकेले पड़ गए। युवक की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।

Published on:
03 Dec 2017 07:43 pm