राजगढ़

बादलों के कारण रात में राहत दिन में बड़ी ठंड से दिनभर कंपकपाते रहे लोग

बादलों के कारण जिलेवासियों को पिछले एक हफ्ते से रात में पड़ रही भीषण सर्दी से तो राहत मिली है,
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jan 2020, 1:59 PM IST
सुबह बादल, दोपहर को धूप और दिनभर चली ठंडी हवा
सुबह बादल, दोपहर को धूप और दिनभर चली ठंडी हवा

राजगढ़. दो दिन से राजगढ जिले सहित पूरा पश्चिमी मध्यप्रदेश बादलों के आगोश में है। बादलों के कारण जिलेवासियों को पिछले एक हफ्ते से रात में पड़ रही भीषण सर्दी से तो राहत मिली है, लेकिन दिन में खिलने वाली धूप के नदारद होने से दिन में पडऩे वाली सर्दी लोगो के लिए परेशानी बन रही है।

आसमान में छाए बादलों के कारण शहर का न्यूनतम तापमान पूरे एक हफ्ते बाद दस डिग्री पर पर पहुंचा। इसके पहले बीते मंगलवार को हुई बारिश के बाद जिले का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री पर पहुंच गया था। इसके बाद रात के तापमान में तो धीरे धीरे बढ़ोतरी होती गई लेकिन ठंडी हवाओं ओर बादलों के कारण दिन का तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है।

बीते दिन बुधवार को भी दिन का तापमान 21.0 डिग्री रहा लेकिन पूरे दिन छाए बादलों ओर उस पर चली ठंडी हवा के कारण लोग दिनभर ठंड से ठिठुरते रहे ओर अलाव के सहारे खुद को गर्म करने का प्रयास करते रहे। हालांकि एक दो दिन में फिर मौसम और तापमान में परिवर्तन की संभावना है। बादलों के छंटने के बाद जहां दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी वहीं रात के तापमान में फिर से गिरावट होगी।


ये रहा पिछले एक हफ्ते का तापमान
दिन न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
बुधवार 10.0 21.0
मंगलवार 9.4 21.2
सोमवार 6.3 21.5
रविवार 6.0 21.6
शनिवार 5.5 21.2
शुक्रवार 5.4 21.2
गुरूवार 9.0 21.0

Updated on:
2 Jan 2020, 1:59 PM IST
Published on: