राजगढ़

बड़ी सौगात: 47 करोड़ में पुराना-उखाड़ा पड़ा रोड बनेगा फोरलेन, जाम से मिलेगी मुक्ति

MP News: पुराने एबी रोड का सात किमी हिस्सा अब फोरलेन में बदलेगा। डिवाइडर, पौधारोपण और आधुनिक लाइटिंग से शहर की सूरत बदलेगी।
2 min read
Nov 26, 2025
sarangpur old ab road fourlane road construction mp news
sarangpur old ab road be made into fourlane road (फोटो- सोशल मीडिया)

Fourlane road construction:राजगढ़ के सारंगपुर में बड़ी सौगात मिलने वाली है। नगरवासियों को अब जल्द ही जाम से मुक्ति मिलने वाली है। पुराने एबी रोड अब फोरलेन में तब्दील होने जा रहा है। जिससे न सिर्फ यातायात सुगम होगा बल्कि नगर की सुंदरता भी बढ़ेगी।

उक्त मार्ग निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। साथ ही टेंडर भी हो चुके है। जिसके तहत बिलोदा बायपास से लेकर गोपालपुरा तक करीब सात किमी लंबा फोरलेन मार्ग बनाया जाएगा। दोनों तरफ सात-सात मीटर चौड़ाई की सड़क बनेगी। बीच में डिवाइडर लगाए जाएंगे। जिसमें सौंदर्योकरण के लिए पौधे लगाए जाएंगे। डिवाइडर की चौड़ाई करीब डेढ़ मीटर रहेगी। जिसमें बिजली के पोल भी लगाए जाएंगे। (MP News)

47 करोड़ की लागत से बनेगा मार्ग

उक्त मार्ग करीब 46.82 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। जिसमें लंबाई करीब सात किमी और चौड़ाई 15.5 मीटर रहेगी। जिसमें डिवाइडर भी शामिल है। इसके लिए 15 नवंबर को टेंडर डल चुके है। टेंडर ओपन होने के बाद शासन से मंजूरी मिलते ही सड़क निर्माण शुरु कराया जाएगा।

रोजाना लगता है जाम, सड़क के लिए कई बार हो चुका प्रदर्शन

बिलोदा बायपास से गोपालपुरा तक पुराने हाईवे में जगह-जगह गड्ढे होने के साथ ही धूल भरी सड़क है। साथ ही चौड़ाई कम होने से रोजाना जाम से हालत बनते है। कई हादसे भी हो चुके है। सड़क निर्माण और चौड़ीकरण को लेकर कई बार विरोध-प्रदर्शन तक हो चुके है। जिसको लेकर अब मंत्री गोतम टेटवाल के प्रयासों के उक्त कार्य को स्वीकृति मिली है। जिससे आमजन को राहत मिलने के साथ ही नगर की सूरत भी मार्ग बदल देगा। (MP News)

टेंडर प्रक्रिया हुई, जल्द होगा सड़क निर्माण

नगर से गुजरने वाले पुराने हाईवे के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। शासन से स्वीकृति मिलते ही अब फोरलेन सड़क का निर्माण शुरु कराया जाएगा।। - पीके शर्मा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, सारंगपुर

Updated on:
26 Nov 2025 12:32 pm
Published on:
26 Nov 2025 12:32 pm