29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Rajgarh / नरसिंहगढ में तेंदुए की दस्तक से दहशत, किले के पीछे पहाड़ी पर दिखा तेंदुआ

नरसिंहगढ में तेंदुए की दस्तक से दहशत, किले के पीछे पहाड़ी पर दिखा तेंदुआ

Leopard Sighting: तेंदुए को देखने के लिए पहाड़ी के नीचे जुटी लोगों की भीड़, पहले भी नगर की पहाड़ियों और आसपास के गांवों में सामने आ चुकी है तेंदुए की सक्रियता।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 29 Nov 2026, 7:42 PM IST

Narsinghgarh Leopard Sighting

narsinghgarh leopard sighting behind surajpol fort creates panic, पहाड़ी पर बैठा तेंदुआ (Source-Patrika)

Narsinghgarh Leopard Sighting: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ नगर में रविवार शाम उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब सूरजपोल किले के पीछे स्थित पहाड़ी पर तेंदुआ दिखाई दिया। आबादी क्षेत्र के नजदीक तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलते ही लोगों में हलचल मच गई। तेंदुए को देखने के लिए पहाड़ी के नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, रिहायशी इलाके के इतने करीब वन्यजीव की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पहले भी दिख चुका है तेंदुआ

नगर की पहाड़ियों पर तेंदुए का दिखाई देना कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आसपास के क्षेत्रों में तेंदुओं की सक्रियता सामने आती रही है। पिछले साल कोटरा क्षेत्र की पहाड़ियों में तेंदुए की मौजूदगी देखी गई थी। इस दौरान गांव के नजदीक एक गाय को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया था। घटना के बाद ग्रामीणों में इतना भय व्याप्त हो गया था कि किसानों ने रात के समय खेतों की रखवाली और सिंचाई तक बंद कर दी थी।

तेंदुए की दस्तक से दहशत में लोग

इसी तरह पिछले वर्ष गंगाजलिया क्षेत्र की पहाड़ियों में भी एक तेंदुआ बीमार हालत में मिला था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम स्थानीय लोगों की मदद से उसे चिड़ीखो लेकर पहुंची थी। बाद में उसकी हालत को देखते हुए भोपाल रेफर किया गया था। लगातार सामने आ रहे इन मामलों के बीच अब सूरजपोल किले के पीछे तेंदुआ दिखाई देने से एक बार फिर नगरवासियों में भय का माहौल है। खासकर पहाड़ी से लगे रहवासी इलाकों में रहने वाले लोग चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि आबादी के इतने नजदीक तेंदुए की मौजूदगी को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग को क्षेत्र में निगरानी बढ़ानी चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके।