राजनंदगांव

CG Fraud News: मेडिसिन कंपनी में निवेश के नाम पर 12.50 लाख की ठगी, आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Fraud News: मेडिसिन कंपनी में कम समय में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 12 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
less than 1 minute read
Kawardha Fraud Case
ठगी (प्रतीकात्मक फोटो )

CG Fraud News: मेडिसिन कंपनी में कम समय में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 12 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से नाम और पता बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। छुईखदान पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रेखचंद जंघेल निवासी ग्राम बोरई थाना छुईखदान जिला केसीजी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 मई 2021 से 13 जनवरी 2022 के मध्य आरोपी सुखविंदर सिंह कडियाला एवं हुलास कुमार साहू ने दवाई कंपनी में निवेश कर कम समय में पैसा दोगुना करने एवं दवाई सेलिंग पर 30 प्रतिशत कमीशन देने का लालच देकर उससे कुल 12 लाख 50 हजार की ठगी की।

फरार आरोपियों को 30 घंटे में किया गिरफ्तार

शिकायत पर छुईखदान पुलिस ने 3 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 3 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और घटना के बाद से फरार आरोपियों की तलाश शुरु की। केसीजी पुलिस टीम लगातार 30 घंटे के अथक प्रयास एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। 5 फरवरी को दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी हुलास कुमार साहू को अभिरक्षा में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह कडियाला को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया।

Updated on:
06 Feb 2026 11:03 am
Published on:
06 Feb 2026 11:03 am