राजनंदगांव

Road Accident: बाइक-मालवाहक की भीषण टक्कर से युवक समेत 2 बच्चों की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

Road Accident: एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने तीन जिंदगियों को छीन लिया। सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुलझर स्थित एक स्टील कंपनी के पास नेशनल हाइवे से करीब दो किलोमीटर अंदर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
Demo pic (Photo- Patrika)
Demo pic (Photo- Patrika)

Road Accident: राजनांदगांव जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने तीन जिंदगियों को छीन लिया। सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुलझर स्थित एक स्टील कंपनी के पास नेशनल हाइवे से करीब दो किलोमीटर अंदर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है। मृतक युवक व दो बच्चे दुर्ग जिले के ग्राम थनौद के रहने वाले हैं। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मालवाहक को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी अनुसार, थनौद निवासी 24 वर्षीय सूरज पिता नंदकुमार यादव अपनी बाइक (सीजी 07 बीवी 6467) पर चार बच्चों को बिठाकर थनौद से ग्राम जराही जा रहे थे। इसी दौरान फुलझर के पास बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक (सीजी 07 बीएम 6153) से टकरा गई। हादसे में युवक सूरज और दो बच्चों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 11 वर्षीय राहुल पिता मनोज यादव और 8 वर्षीय ईशान पिता सुरेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल दुर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बाइक से शराब बरामद

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। माजदा ट्रक को जब्त कर थाने में रखा गया है। घटनास्थल पर मोटरसाइकिल के पास से शराब की बोतल भी बरामद हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Updated on:
08 Feb 2026 01:20 pm
Published on:
08 Feb 2026 01:20 pm