राजनंदगांव

राजनांदगांव में हादसा! मवेशी तस्करों ने आरक्षक को कुचला, इस हाल में मिली लाश..फैली सनसनी

CG Accident News: राजनांदगांव नेशनल हाईवे में स्टॉपर लगा रहे आरक्षक को मवेशी तस्कारों ने कुचल दिया। आरक्षक मवेशियों से भरे वाहन को रोकने का प्रयास कर रहा था।

less than 1 minute read

Accident in Rajnandgaon: राजनांदगांव नेशनल हाईवे में स्टॉपर लगा रहे आरक्षक को मवेशी तस्कारों ने कुचल दिया। आरक्षक मवेशियों से भरे वाहन को रोकने का प्रयास कर रहा था। घटना में आरक्षक की मौत हो गई। पुलिस फरार तस्करों की महाराष्ट्र में तलाश में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागनदी पुलिस गुरुवार को अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग वाहन को रात करीब 2 बजे एक संदिग्ध वाहन दिखा। पेट्रोलिंग वाहन में सवार सिपाहियों द्वारा वाहन को रोकने के लिए बागनदी थाने में सूचना देकर स्टॉपर लगाने के लिए कहा गया। थाने से तीन जवान हाईवे पर पहुंचे और वाहनों को रोकने स्टॉपर लगा रहे थे।

इस दौरान मवेशियों से भरे तस्करों ने स्टॉपर लगा रहे एक आरक्षक शिवचरण मंडावी को कुचलते हुए महाराष्ट्र की ओर फरार हो गए। घटना में गंभीर रूप से घायल आरक्षक शिवचरण को महाराष्ट्र के देवरी अस्पताल ले जाया जा रहा था। आरक्षक शिवचरण ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

Published on:
10 Feb 2024 01:37 pm
Also Read
View All