
Fraud Demo imagae (Photo Patrika)
Chhattisgarh Fraud Case: राजनांदगांव जिले के घुमका थाना क्षेत्र में एम्स में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मोहंदी निवासी ओमकार वर्मा ने घुमका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत में बताया गया कि गांव के ही आरोपी कमलनारायण साहू ने एम्स में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। उसने अपने रसूख और पहचान का हवाला देते हुए पीड़ित और उसके परिचितों को जाल में फंसाया।
आरोपी ने नौकरी का भरोसा देकर अलग-अलग लोगों से कुल 10 लाख 60 हजार रुपए वसूल लिए। ठगी के शिकार हुए लोगों में ओमकार वर्मा के भाई हरिनारायण वर्मा, महेश साहू की बेटी शीतल साहू, कीर्तन वर्मा के भाई प्रताप वर्मा शामिल हैं। ये रकम 7 अक्टूबर 2024 से 4 फरवरी 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में आरोपी को दी गई थी।पुलिस ने दर्ज किया
पैसे लेने के बाद भी जब किसी की नौकरी नहीं लगी और आरोपी टालमटोल करने लगा, तब पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ। घुमका थाना पुलिस ने आरोपी कमलनारायण साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन विवेचना जारी है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
21 May 2026 06:25 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
