राजनंदगांव

तहसीलदार की अगुवाई में बागनदी पंचायत पहुंची

एसडीएम द्वारा गठित जांच टीम

2 min read

सड़क चिरचारी / बागनदी. गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के 14 मामलों को लेकर ग्रामीणों ने आठ मई को ग्राम पंचायत भवन में ताला जड़कर भुख हड़ताल पर बैठे थे। बागनदी में उपस्थित डोंगरगढ़ एसडीएम प्रेमलता चंदेल ने ग्रामीणों की शिकायत को देखते हुए तत्काल तहसीलदार के मार्गदर्शन में जांच टीम गठित कर तीन दिनों में जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था। जिस पर तहसीलदार के साथ जांच टीम बागनदी पंचायत पहुंचकर 1 से लेकर 14 बिन्दुओं पर जांच जारी किया। जांच टीम ने सरपंच व सचिव से दस्तावेज मंगाकर सार्वजनिक तौर से ग्रामीणों के सामने लिखा पड़ी किया, साथ में एक मामला सीसी रोड की खोदाई कर जांच किया तो पाया की कहीं 5 इंच तो कहीं ढाई से तीन इंच पाया गया। वहीं अधिकारियों द्वारा गांव में बने शौचालयों का भी निरीक्षण किया गया।

जांच के लिए पहुंचे अधिकारीगण
जांच टीम में बागनदी पंचायत पहुंचे डोंगरगढ़ तहसीलदार एमआर साहू, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी विद्या, एमआर घोरमारे, पीएचई अधिकारी, ग्रामीणों में इन्द्रपाल सिंह भाटिया, चन्द्र प्रकाश देशमुख, गुहाराम यादव, रंजीत यादव, पत्तु देशमुख सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। जांच पूर्ण होने पर भुख हड़ताल करने वाले ग्रामीणों को भी जांच की एक-एक प्रति दिया जाएगा।

जांच के लिए दस्तावेज मंगाये
सचिव-सरपंच से सभी दस्तावेज मंगाये गए है, दस्तावेज का मिलानकर आगे की कार्यवाही किया जाएगा। वहीं पीएचई विभाग के एम आर घोरमारे ने पानी की समस्या को देखते हुए पानी टंकी के पास बोर खनन एवं 600 मीटर पाईप विस्तार जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया।

जांच के लिए मांगा दो दिन का समय
डोंगरगढ़ तहसीलदार एमआर साहू का कहना है कि ग्रामीणों के द्वारा १४ बिंदुओं में शिकायत की गई है, उसी के आधार पर 1 से 14 बिन्दुओ पर जांच जारी है। उक्त बिंदुओं में जांच के दो दिनों का समय लगेगा, उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि क्या मामला है।

Published on:
10 May 2018 04:36 pm
Also Read
View All