नेशनल हाइवे में सोमनी के पास डोंगरगढ़ से बम्लेश्वरी देवी की दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार युवक युवती सामने से आ रहे ट्रेलर के सामने घुस गए। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। (Road accident in Rajnandgaon)
राजनांदगांव. नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को नेशनल हाइवे (National Highway NH 53 CG)में सोमनी के पास डोंगरगढ़ से बम्लेश्वरी देवी (Dongargarh Maa Bamleshwari Temple Rajnandgaon)की दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार (Road accident in CG)युवक युवती सामने से आ रहे ट्रेलर के सामने घुस गए। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं युवती गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
भिलाई से गए थे डोंगरगढ़ दर्शन करने
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिलाई नेहरु नगर निवासी 20 वर्षीय अंकित साहू पिता मनोज अपनी दोस्त रेणुका तिवारी के साथ बाइक में डोंगरगढ़ गए हुए थे। वापस लौटते समय सोमवार को शाम 4 बजे के आसपास सोमनी के पास तेज रफ्तार बाइक ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 एलएम 9711 के सामने घुस गई। प्रत्याक्षदर्शियों ने बताया कि घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं।
मौके पर युवक ने तोड़ दिया दम
सड़क हादसे में युवक अंकित को गंभीर चोटें आई थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवती रेणुका तिवारी घायल है। नवरात्र में पदयात्रियों के कारण सड़क को वन वे किया गया है। इसके बाद भी रफ्तार में नियंत्रण नहीं होने से दुर्घटना होती है। पिछले साल भी सोमनी के पास ही डोंगरगढ़ से वापस लौट रहे कार व ट्रक में भिड़ंत से कार में सवार 8 दर्शनार्थियों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है मृतक युवक व घायल युवती कॉलेज के छात्र हैं और डोंगरगढ़ देवी दर्शन करने गए थे।