CG Crime: घायल कमलेश खुद बस लेकर अंबागढ़ चौकी पहुंचा। अंदरूनी चोटों की वजह से दर्द होने पर अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने राजनांदगांव रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। २५ मार्च की रात को कमलेश की मौत हो गई।
CG Crime: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मामूली विवाद में पांच-छह युवकों ने सांगली निवासी बस ड्राइवर कमलेश भुआर्य की इस कदर पिटाई कर दी कि अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
बस चालक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने गुरुवार को शव को सांगली के पास सडक़ पर रखकर आधे घंटे तक चक्काजाम किया कमलेश भुआर्य ने भारत ट्रेवल्स में बस ड्राइवर था। उसका 20 मार्च की रात को बस स्टैंड में पांच-युवकों से विवाद हुआ था। युवकों ने मारपीट की और बाद में भाए गए। बाजार चौक में फिर से इन्ही युवकों ने कमलेश को बेदम पीटा।
दूसरे दिन घायल कमलेश खुद बस लेकर अंबागढ़ चौकी पहुंचा। अंदरूनी चोटों की वजह से दर्द होने पर अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने राजनांदगांव रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। २५ मार्च की रात को कमलेश की मौत हो गई। कमलेश को पिटाई के दौरान अतडिय़ों में गंभीर चोट लगी थी। यही वजह है कि घटना के पांचवें दिन उसकी मौत हो गई।
घटना 20 मार्च की रात करीब 8-9 बजे बस स्टैंड में शुरू हुई, जब भारत ट्रैवल्स के ड्राइवर कमलेश भूआर्य का उसी बस पर बैठे ड्राइवर इसराइल खान, प्रवीण और राजपूत ट्रांसपोर्ट के संचालक सोनू राजपूत से मामूली कहासुनी हुई। विवाद बढ़ा तो सभी ने मिलकर कमलेश की पिटाई कर दी। गश्त पर मौजूद मोहला पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थिति को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद कमलेश को भारत ट्रैवल्स की दूसरी हाल्टिंग बस में सुला दिया गया।
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने बाद में फिर बस स्टैंड पहुँचकर सो रहे कमलेश को बस से उठाया और आगे बाजार चौक स्थित राजपूत ट्रांसपोर्ट के सामने ले गए। यहाँ कमलेश की बर्बरता से पिटाई की गई। बताया गया कि आरोपियों ने बेल्ट और डंडों से इतनी मार की कि उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
पत्रकारों के जरिए पुलिस को जैसे ही युवक की मौत की जानकारी मिली, रात से ही मोहला थाना सक्रिय हो गया। घटना से जुड़े मुख्य आरोपी- इसराइल खान, प्रवीण और सोनू राजपूत को हिरासत में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।