राजनंदगांव

CG Crime News: माँ से आए दिन करता था मारपीट, आक्रोशित पुत्रों ने पिता को उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार

CG Crime News: राजनांदगांव जिले में वनांचल के मोहला थाना क्षेत्र के कुडुमपारा गांव में मां से आए दिन मारपीट व प्रताड़ना से आक्रोशित पुत्रों ने अपने पिता की हत्या कर दी।

2 min read

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में वनांचल के मोहला थाना क्षेत्र के कुडुमपारा गांव में मां से आए दिन मारपीट व प्रताड़ना से आक्रोशित पुत्रों ने अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस दोनों आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 2 नवम्बर शनिवार को गोवर्धन पूजा के दिन की है। घटना से गांव में गोवर्धन पूजा व मातर मंडई का त्योहार प्रभावित हुआ है।

CG Crime News: पुत्रों ने ली पिता की जान

CG Crime News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेमसिंह ढाले निवासी कुडुमपारा शनिवार को दोपहर कहीं से नशे में घर पहुंचा और अपनी पत्नी सरस्वती ढाले घरेलू बात एवं बैल कहां से लाई हो कहकर लड़ाई झगड़ा कर मारपीट करने लगा। इस दौरान मां से मारपीट करते छोटा लड़का संजय ढाले बीच बचाव करने पहुंचा। लड़ाई झगड़ा कर पिता हेमसिंह घर से निकल कर रेंगाकठेरा की ओर चला गया।

CG Crime News: इसके बाद बड़ा बेटा अभिषेक घर आया तो मां से मारपीट की बात पता चला। बेटे आवेश में आकर घर में रखे लोहे के पाइप और रॉड को लेकर निकले और पिता हेमसिंह से रेंगाकठेरा को कुडुम जाने वाले रास्ते में मारपीट किए। दोनों बेटों की मार से पिता हेमसिंह गंभीर रुप से घायल होकर मौके पर गिर गया।

दोनों आरोपी बेटे घर पहुंचे और घटना की जानकारी अपनी मां सरस्वती को दिए।

मां सरस्वती तत्काल घटना स्थल पहुंची और अपने पति को गंभीर अवस्था में देख डायल 112 के बुला कर पति को ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल लेकर गई। इस दौरान डॉक्टरों ने हेमसिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मृतक की पत्नी सरस्वती ने पुलिस को दी। पुलिस ने पिता की हत्या के आरोपी दोनों बेटे अभिषेक ढाले पिता हेमसिंह ढाले उम्र 22 साल एवं संजय ढाले पिता हेमसिंह ढाले उम्र 19 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Published on:
04 Nov 2024 12:30 pm
Also Read
View All