राजनंदगांव

CG Fraud News: व्यापारी से पौने दो लाख की धोखाधड़ी, पुलिस आरोपियों के खिलाफ दर्ज की FIR…

CG Fraud News: राजनांदगांव जिले में व्यापारियों से 1 लाख 80 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2024, 11:40 AM IST
CG Fraud

CG Fraud News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सोमनी स्थित दोना पत्तल बनाने वाले फैक्ट्री के संचालक से जयपुर के व्यापारियों ने मशीन इंस्टॉल कराने व कच्चा माल भेजने के नाम पर 1 लाख 80 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी है।

CG Fraud News: 1 लाख 80 हजार रुपए धोखाधड़ी की

CG Fraud News: पुलिस के अनुसार प्रार्थी सोमनी निवासी सुभाष पिता सतीश जंघेल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका मुढ़ीपार रोड़ सोमनी में दोना पत्तल की फैक्ट्री है। कुछ समय पहले प्रार्थी ने श्याम इंडस्ट्रीज जयपुर के मालिक ब्रिजेश चौधरी को फोन व वाट्सएप के माध्यम से बातचीत कर पेपर कप मशीन 65 एमएल का रेट 8 लाख 22 रुपए में बताकर मशीन के साथ कच्चा माल भेजने की बात हुई थी।

प्रार्थी ने मशीन व कच्चा माल का पूरा पैसा 8 लाख 22 हजार रुपए श्याम इंडस्ट्रीज जयपुर के मालिक ब्रिजेश चौधरी को दे दिया। ब्रिजेश ने मशीन की क्वालिटी में भी डंडी मारी करते 65 एमएल की बजाय 50 एमएल को भेजकर इंस्टॉल कराया और कच्चामाल भी नहीं भेजा।

पूरी रकम लेने के बाद कच्चा माल नहीं भेजने पर आरोपी ब्रिजेश ने आनाकानी कर कच्चा माल व कम एमएल की मशीन भेजकर 1 लाख 80 हजार रुपए धोखाधड़ी की है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस आरोपी ब्रिजेश चौधरी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

Updated on:
29 Oct 2024, 11:40 AM IST
Published on: