राजनंदगांव

CG News: हादसा या आत्महत्या! शहर के कारोबारी की नदी में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

CG News: राजनांदगांव शहर के फोटो कॉपी प्रतिष्ठान से जुड़े कपड़ा कारोबारी 57 वर्षीय सुनील ठक्कर पिता यशवंत भाई निवासी कैलाश नगर की लाश शनिवार को मोहारा नदी में मिली है।
less than 1 minute read
CG News

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के फोटो कॉपी प्रतिष्ठान से जुड़े कपड़ा कारोबारी 57 वर्षीय सुनील ठक्कर पिता यशवंत भाई निवासी कैलाश नगर की लाश शनिवार को मोहारा नदी में मिली है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है। पुलिस के अनुसार सुनील शाम लगभग साढ़े 4 बजे मोहारा स्थित शिवनाथ नदी पहुंचा था।

CG News: कपड़े व मोबाइल छोटे पुल में मिले

इस दौरान वह छोटे पुल में कपड़ा, मोबाइल चप्पल व अन्य सामान को रखकर नहाने के लिए पानी में उतरा था। इस दौरान व गहराई में चले गया। आस पास में मौजूद लोगों ने सुनील को डूबते देखा और उसे बचाने के लिए नदी में उतरे। इस बीच सुनील गहराई में चला गया था। आसपास मौजूद लोग जब तक उसे बाहर निकाले उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी बसंतपुर पुलिस को दी गई।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी उसके परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। मामला खुदकुशी का है या कुछ और इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Updated on:
10 Nov 2024 01:48 pm
Published on:
10 Nov 2024 01:48 pm