
CG Fraud News: वनांचल के गोटाटोला थाना क्षेत्र के मचांदुर निवासी एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला के मोबाइल को हैक कर उसके खाते से 3 लाख रुपए आन लाइन धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी महिला मचांदुर निवासी नवली बाई घावड़े पति हरवंश घावडे ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका पंजाब नेशनल बैंक शाखा रेंगाकठेरा में खाता है। पुलिस जांच कर रही है।
मोबाइल में मैसेज आने पर पीड़िता को फ्रॉड का चला पता
अज्ञात आरोपी उनका मोबाइल हैक कर उसके खाते से 23 सितबर से 2 अक्टूबर तक अलग अलग टुकड़ों में 2 लाख 90 हजार रुपए आहरण कर लिया है।
खाते से रकम आहरण होने की जानकारी पीड़िता को उसके मोबाइल में मैसेज आने पर पता चला। मैसेज फ्राड मोबाईल नंबर में फारवर्ड हो रहा है। शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
Updated on:
07 Oct 2024 11:29 am
Published on:
07 Oct 2024 09:08 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
