राजनंदगांव

CG News: रकम दोगुना करने की स्कीम, मामले की एसडीएम करेंगे जांच

CG News: बताया जा रहा है कि बुधवार को एसडीएम ने दुकान संचालक को दफ्तर में जानकारी के लिए बुलाया था, लेकिन संचालक समय पर एसडीएम दफ्तर नहीं पहुंचा।
less than 1 minute read
.
file photo

CG News: राजनांदगांव शहर के तुलसीपुर क्षेत्र में एक व्यापारिक प्रतिष्ठान द्वारा लोगों को 12 दिन के भीतर सामानों में बाजार भाव की तुलना में 40 से 45 प्रतिशत छूट देने व रकम दोगुना करने के मामले में पुलिस प्रशासन ने मामले के राजस्व विभाग को सौंपा था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अरुण वर्मा ने जांच की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि बुधवार को एसडीएम ने दुकान संचालक को दफ्तर में जानकारी के लिए बुलाया था, लेकिन संचालक समय पर एसडीएम दफ्तर नहीं पहुंचा।

शहर के तुलसीपुर क्षेत्र में कुछ दिनों से अम्मन ट्रेडर्स एंड ऑर्डर सप्लायर्स नामक व्यापारिक प्रतिष्ठान द्वारा खुलेआम घरेलू सामान बेचने की आड़ में चिटफंड कंपनी चलाए जाने की शिकायत है। यह जानकारी नगर निगम के अफसरों तक पहुंच गई। आयुक्त डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने मामले में कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र लिखा है।

इस मामले में एसपी प्र्रफुल्ल ठाकुर ने सीएसपी अमित पटेल को मामले की छानबीन करने के निर्देश दिए हैं। एएसपी ने मामले को एसडीएम को सौंपा था। एसडीएम वर्मा ने बुधवार को दुकान संचालक को दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन संचालक नहीं पहुंचा।

Published on:
08 Dec 2022 05:34 pm
Also Read
View All
राजनांदगांव में शराब की तय कीमत से ज्यादा वसूली, उड़नदस्ते की जांच के बाद आबकारी उप निरीक्षक सस्पेंड

Rajnandgaon News: करोड़ों की जमीन को 23 लाख में करा ली रजिस्ट्री! बुजुर्ग महिला को तीन लोगों ने बनाया ठगी का शिकार, केस दर्ज

Rajnandgaon News: इलेक्ट्रिशियन का काम, लेकिन पहचान शिक्षक की… 15 साल से गरीब बच्चों को दे रहे नि:शुल्क शिक्षा

Chhattisgarh News: किसानों के लिए बड़ी राहत! इस जिले में खुलेंगे 24 नए धान खरीदी केंद्र, ये होंगी सुविधाएं

कभी हिंदी-छत्तीसगढ़ी बोलना भी मुश्किल था, आज लाखों के पैकेज पर नौकरी, छत्तीसगढ़ के शिक्षक ने बदल दी युवकों की जिंदगी