राजनंदगांव

Breaking: पहली बार डॉ. रमन ने मांगा मुख्यमंत्री के लिए वोट, लोगों से कहा-आप समझे जिम्मेदारी, Video

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को दोपहर अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव के धनगांव में लोगों से अपने लिए वोट मांगा।

2 min read
Breaking: पहली बार डॉ. रमन ने मांगा मुख्यमंत्री के लिए वोट, लोगों से कहा-आप समझे जिम्मेदारी, Video

राजनांदगांव. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को दोपहर अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव के धनगांव में लोगों से अपने लिए वोट मांगा। मुख्यमंत्री ने यहां सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र की जनता एक बटन दबाकर विधायक के साथ साथ मुख्यमंत्री भी चुनेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के और बेहतर विकास के लिए भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।

पूरे प्रदेश में लगातार दौरा कर रहे मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र में आज दो गांवों में सभा ली। धनगांव के बाद उन्होंने डिलापहरी में सभा ली। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि वे पूरे 89 सीटों में घूम रहे हैं और राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र को अपने मतदाताओं के भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि यहां का हर व्यक्ति डॉक्टर रमन बनकर चुनाव लड़ें।

ये भी पढ़ें

Election 2018 : भारी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचा कांग्रेस का यह दिग्गज नेता, देखें वीडियो

सरकारी योजनाओं का किया बखान
डॉ. सिंह ने कहा कि हर वर्ग के लोगों का ध्यान में रखकर सरकार ने योजनाएं बनाई हैं और उसका बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब परिवारों को इलाज की सुविधा के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 5 लाख रूपए तक का इलाज मुफ्त हो रहा है। इसके साथ ही स्वरोजगार के लिए आसान ऋण दिया जा रहा है। महिलाओं के लिए योजनाएं बनी हंै। महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जा रहा है।

हो शत प्रतिशत मतदान
मुख्यमंत्री ने लोगों से आव्हान किया कि वे मतदान करने से चूकें नहीं। शत प्रतिशत मतदान करें। उन्होंने कहा कि एक भी वोट बेकार नहीं जाना चाहिए। सभी वोट डालें और प्रजातंत्र के इस यज्ञ में सबकी हिस्सेदारी हो। उन्होंने कहा कि ये जनता के वोट की ही ताकत है कि यहां से चुनकर डॉ. रमन प्रदेश का मुख्यमंत्री बनता है। ऐसे में यहां की जनता का दायित्व भी सबसे बड़ा है।

गिनाई उपलब्धियां
विधानसभा चुनाव में राजनांदगांव से प्रत्याशी डॉ. सिंह ने धनगांव और डिलापहरी क्षेत्र में बीते वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आगे भी विकास के काम होते रहेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

Old Tales Madhya Pradesh: जब अर्जुन सिंह सहित 6 प्रत्याशियों को पंजा की जगह मिला था रेलगाड़ी चुनाव चिन्ह
Published on:
06 Nov 2018 03:15 pm
Also Read
View All