राजनंदगांव

Crime News: राजनांदगांव में दिल दहला देने वाली घटना, घर में सो रहे ग्रामीण को जिंदा जलाया…अस्पताल में तोड़ा दम

Crime News: 12 जून की रात अशोक अपने घर में सो रहा था। अज्ञात आरोपी अपने चेहरे व शरीर में भभूत डाल कर पहुंचा और अशोक के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।
less than 1 minute read
Crime News

Crime News:राजनांदगांव के डोंगरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मोक्षधाम सांकरदहरा समीपस्थ ग्राम कन्हारपुरी में 12 जून की रात 48 वर्षीय ग्रामीण अशोक लेंझारे पर रात में सोते समय अज्ञात आरोपी ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की थी।

घटना में अशोक 90 फीसदी जल गया था। गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अशोक ने 17 जून को अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

Crime News: 12 जून की रात अशोक अपने घर में सो रहा था। अज्ञात आरोपी अपने चेहरे व शरीर में भभूत डाल कर पहुंचा और अशोक के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घटना में अशोक 90 फीसदी बुरी तरह झुलस गया था। परिजनों ने अशोक को भर्ती कराया था। पांच दिन जीवन से संघर्ष करने के बाद अशोक ने 17 जून को दम तोड़ दिया।

अशोक गांव के कोटवार का बेटा है। जिसे अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया था।घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति अपने पूरे शरीर में भभूत लगाया हुआ था और सिर्फ अंडरवियर पहना था। इस वजह से उसे पहचान पाना मुश्किल था। आपसी रंजिश की वजह से अशोक को आग में जला कर हत्या की गई है।

Updated on:
20 Jun 2024 07:44 am
Published on:
19 Jun 2024 02:41 pm