राजनंदगांव

Murder News: सड़क किनारे इस अवस्था में मिली युवक की लाश, देखकर पुलिस के भी उड़े होश, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

Rajnandgaon Murder News: नगर के नजदीकी ग्राम नादिया (लिमो) के रहने वाले इंद्रेश पिता रामाधार साहू उम्र 22 वर्ष की लाश ईंट भट्ठा और खेत जाने वाले रास्ते के पास मिली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Mar 2024, 6:27 PM IST
murder_in_rajnandgaon.jpg

CG Murder News: नगर के नजदीकी ग्राम नादिया (लिमो) के रहने वाले इंद्रेश पिता रामाधार साहू उम्र 22 वर्ष की लाश ईंट भट्ठा और खेत जाने वाले रास्ते के पास मिली। थाना प्रभारी भीम सेन यादव ने बताया कि रात्रि लगभग 9 बजे के आसपास युवक अपने पुराने घर से भोजन कर सोने के लिए नए घर के लिए निकला था, लेकिन वहां से वह वापस अपने पुराने घर जाने के लिए निकला। इस बीच क्या हुआ कोई नहीं जनता।

इंट भट्ठा और खेत खलियान जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली। मृतक के मुंह से झाग निकला है। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। रविवार 10 मार्च सुबह गांव के लोग खेत जाने के मार्ग पर कचरा फेंकने गए तब लाश का पता चला।

इंद्रेश् सात भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भीम सिंह यादव अपनी टीम के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पंचनामा बनाकर लाश का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Published on: