8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Suicide case: फांसी के फंदे पर झूलते मिली डॉक्टर की लाश, जिला अस्पताल में पदस्थ थी मेडिकल अफसर

Bilaspur Suicide case: डॉक्टर ने अपने मायके में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया कि जिस समय डॉक्टर ने सुसाइड किया उस वक्त वह घर में अकेली थी। (Bilaspur crime ) मौत की खबर फैलते ही जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 11 Mar 2024, 6:06 PM IST

medical_officer.jpg

Bilaspur Suicide case: बिलासपुर जिला अस्पताल में पदस्थ मेडिकल अफसर डॉक्टर पूजा चौरसिया ने आत्महत्या कर ली। डॉक्टर ने अपने मायके में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया कि जिस समय डॉक्टर ने सुसाइड किया उस वक्त वह घर में अकेली थी। मौत की खबर फैलते ही जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। सिरगिट्टी थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमोर्टम के लिए भिजवाया है। वहीं अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


जानकारी के अनुसार मृतक डाक्टर पूजा चौरसिया का पति डॉक्टर अनिकेत कौशिक भी जिला अस्पताल में सरकारी डॉक्टर हैं। दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज किया था, वहीं शादी के बाद से दोनों के कोई संतान नहीं है। दोनों सरकंडा के अशोक नगर में रहते थे। पिछले तीन-चार दिनों से पूजा सिरगिट्टी के तिफरा स्थित मायके के मकान में आकर रह रही थी। उनकी मां और भाई अमेरिका में थे। लिहाज पूजा अकेली घर में रह रही थी।


इस बीच खबर आई कि पूजा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मौके से पहुंची ने घटना स्थल की बारिकी से जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिसक चलते आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया।

शुरुआती जांच में पता चला है कि बीते दिनों अमेरिका में डॉक्टर पूजा चौरसिया के पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद पूजा डिप्रेशन में चली गई थी। डिप्रेशन के चलते ही आत्मघाती कदम उठाने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।