8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Corona Update- छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ रहे कोरोना के मामले, अब तक इतने नए केस आए सामने…मचा हड़कंप

CG Corona Update: स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 74 लोगों की कोविड जांच की गई। जिसमें आरटीपीसीआर 13 तथा 61 लोगों की आरएटी जांच की गई। आरटीपीसीआर की जांच में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 11 Mar 2024, 5:54 PM IST

covid_19.jpg

CG Corona Alert: जिले में कोविड के इक्का-दुक्का मरीज मिल ही रहे हैं। राहत की बात यह है कि इससे कोई गंभीर नहीं है और किसी को अस्पताल में भर्ती करवाने की नौबत नहीं आई है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 74 लोगों की कोविड जांच की गई। जिसमें आरटीपीसीआर 13 तथा 61 लोगों की आरएटी जांच की गई। आरटीपीसीआर की जांच में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। वह शहरी रिसाली क्षेत्र में बीएसपी क्वार्टर का रहवासी है। इस प्रकार से अब तक जिले में 177 कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिनमें से 15 मरीज एक्टिव हैं। सभी होमआईसोलेशन हैं। जिनका स्वास्थ्य सामान्य है।

यह भी पढ़े: Murder News: हाइवे किनारे मिला युवक का अधजला शव, हत्या कर जलाए जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Corona Cases in Chhattisgarh : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी मेश्राम ने बताया कि बुधवार को 5 मरीज रिकवर हुए हैं। सक्रिय कोविड संक्रमित व्यक्तियों से संबंधित क्षेत्र के समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी व शहरी कार्यक्रम प्रबंधक व कान्टेक्ट ट्रेसिंग टीम को अलर्ट रहने कहा गया है। उन्हें सभी पॉजिटिव मरीजों की तत्काल कान्टेक्ट ट्रेसिंग किए जाने एवं सतत् निगरानी किए जाने निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़े: Naxal Encounter: बीजापुर-दंतेवाड़ा बार्डर पर मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को किया ढेर, कई घायल