9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Naxal Encounter: बीजापुर-दंतेवाड़ा बार्डर पर मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को किया ढेर, कई घायल

CG Naxal Encounter: जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक नक्सली को ढेर कर दिया है। (CG Naxal Attack) वहीं कई और नक्सलियों के घायल होने की खबर है। (Bijapur Naxal Encounter) मुठभेड़ के बाद अभी भी इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। जिसके चलते स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है
less than 1 minute read
Google source verification
naxal_encounter_new.jpg

CG Naxal Encounter: छत्‍तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। (Bijapur Naxal Encounter) जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक नक्सली को ढेर कर दिया है।(CG Naxal Attack) वहीं कई और नक्सलियों के घायल होने की खबर है। मुठभेड़ के बाद अभी भी इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। जिसके चलते स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।


जानकारी के अनुसार पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ बीजापुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में हुई है। बताया गया कि गंगालूर थाना क्षेत्रांतर्गत पीडिया के जंगल में सुबह 8-9 बजे के लगभग पुलिस नक्सली के मुठभेड़ हुई है। गंगालूर से डीआरजी, केंद्रीय बल और सीएएफ की संयुक्त टीम पीडिया क्षेत्र में सर्चिंग अभियान निकली थी।

इस दौरान जंगल में छिपे नक्‍सलियों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी। इसक बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। वहीं पुलिस की फायरिंग में एक नक्‍सली मारा गया है। इस बीच जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का आड़ लेकर भाग खड़े हुए। जवानों ने मुठभेड़ में तीन से चार नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। पुलिस के जवानों द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है।

एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। एएसपी गवर्ना ने बताया, सुबह पीडिया के जंगल में मुठभेड़ हुई है। पुलिस पार्टी अभी लौटी नहीं है, इसलिए पूरी जानकारी अभी नही आई है।