8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Murder News: हाइवे किनारे मिला युवक का अधजला शव, हत्या कर जलाए जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Janjgir Champa Murder News: सक्ती जिले में शनिवार को हाइवे किनारे संदिग्ध हालत में अधजली लाश मिली है। मृतक का शव बुरी तरह से जल चुका है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 11 Mar 2024, 5:08 PM IST

murder_in_janjgir.jpg

CG Murder News: सक्ती जिले में शनिवार को हाइवे किनारे संदिग्ध हालत में अधजली लाश मिली है। मृतक का शव बुरी तरह से जल चुका है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। युवक की हत्या कर शव को जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना सक्ती थाना क्षेत्र की है। ये अधजली लाश ग्राम मसनियाकलां में हाइवे किनारे मिली है। शव मिलने की सूचना पर डीएसपी अंजली गुप्ता और सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े: शादी की खुशी गम में तब्दील, आग लगने से जेवर समेत घर का सामान जलकर खाक, एक महीने बाद थी बेटे की शादी

सक्ती पुलिस की अपील

सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि हाइवे किनारे एक अधजली लाश मिली है। इस अधजली लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि मृतक के संबंध मे किसी को कोई भी 7587095677, 9098916445 इन नंबरों पर जानकारी दे सकते हैं।

यह भी पढ़े: जगदलपुर में कांग्रेसी पार्षद अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग में नहीं हुए शामिल, सभापति की कुर्सी बची